Demonstration against : भाकियू तोमर एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन ?

Demonstration against : भाकियू तोमर एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन ?

Demonstration against : भाकियू तोमर एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन ?
Demonstration against : भाकियू तोमर एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन ?

भाकियू तोमर एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन..
किसान कार्यकर्ता अपने अधिकारों की खातिर संघर्षरत रहे: पारित उपाध्याय
कुलदीप मुखिया को तहसील अध्यक्ष, विनोद राणा को उपाध्यक्ष बनाया..

  • बिहारीगढ़:- भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) की एक पंचायत अशोक काम्बोज की अध्यक्षता में गांव सतपुरा स्थित कुलदीप राणा के आवास पर आयोजित की गई। पंचायत में मौजूद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से पारित उपाध्याय ने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए किसान संघर्षरत रहे किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) पारित उपाध्याय ने कहा भाकियू ऐसा संगठन है जिसमें रहकर किसान अपने हक और अधिकारों से वंचित नहीं रह सकता, बशर्ते किसानों को संघर्ष करना पड़ेगा। कोई भी तहसील प्रशासन अथवा बिजली विभाग का कर्मचारी हो या पुलिसकर्मी अथवा बैंक अधिकारी नाजायज तरीके से किसी व्यक्ति का शोषण करता है तो संगठन द्वारा उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बुग्गावाला रोड स्थित बिहारीगढ़ में एसबीआई शाखा प्रबंधक के खिलाफ किसान यूनियन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप राणा (मुखिया) को पारित उपाध्याय ने तहसील अध्यक्ष बेहट मनोनीत किया तथा मास्टर विनोद राणा को बेहट तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया है। किसान पंचायत में मुख्य रूप से भाकियू प्रवक्ता देवेंद्र काम्बोज, राजपाल मुखिया, संजय कुमार, अशोक राणा, राजेश राणा, रविंद्र राणा, संजय पाल, रविंद्र राणा, सौरभ राणा, पदम सिंह राणा, शिव कुमार, पुनीत मित्तल, देवेन्द्र काम्बोज, जसबीर राणा, बबला, मोहम्मद सुलेमान के अलावा बड़ी संख्या में किसान और मजदूर मौजूद थे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ? छुटमलपुर में वैलनेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *