District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?

अनदेखी खबर . गणेशी पंवार संवाददाता हापुड़

District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?

  • जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी शहनाज ने जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा को शिकायती पत्र देकर अपने पति को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह बच्चों सहित कर लेगी आत्महत्या।आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बदरखा निवासी मृतक सत्तार की पत्नी शहनाज ने जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एसपी कुमार ज्ञानेंजय सिंह को शिकायती पत्र देकर संदिग्ध परिस्थिति में हुई पति की मौत से पर्दा उठाने के लिए अपने पति को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?

  • मृतक की पत्नी पीड़िता शहनाज ने बताया कि 28 अगस्त को करीब 2 बजे उसके पति को कुछ लोगों ने फोन करके घर से बुलाया था।जहां कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट पीटकर मरणासन्न हालत में पहुंचा कर सड़क हादसे का रूप दिया गया था। और सड़क हादसे में घायल होने की सूचना भी जिन लोगों ने घर से बुलाया था उन्हीं के द्वारा दी गई थी। https://andekhikhabar.com/jaipur-2/ जिसमें पीड़ित परिजनों के द्वारा सत्तार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके उपरांत इन्हीं लोगों ने सहानुभूति दिखाते हुए मृतक की पत्नी और उसके परिजनों को गुमराह कर उसको सुपुर्द ए खाक करा दिया। लेकिन अब जानकारी में आया है कि आरोपियो ने ही सत्तार की हत्या की है। इसलिए आरोपियों ने सत्तार का पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया। मामले की सूचना की तहरीर लेकर मृतक सत्तार के परिजन थाने पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया।
District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?
District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?

District Hapur: डीएम मैम पति को कब्र से निकलवाकर करा दो पोस्टमार्टम वरना बच्चों सहित कर लूंगी आत्महत्या ?

  • जिसको लेकर पीड़िता ने डीएम प्रेरणा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक को अपना दुखड़ा सुनाया। जिसमें दोनों आलाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर मृतक सत्तार की पत्नी शहनाज ने मीडिया के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने बच्चों सहित आत्महत्या कर लेंगी। क्योंकि परिवार में उनके पति ही उनका पालन पोषण करता था और कोई सहारा नहीं है।।

ये भी पढ़ें: https://andekhikhabar.com/uttar-pradesh-secondary/

Check Also

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन ?

देवमई के ‘शिवधाम पॉली क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के आरोप! वायरल वीडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *