
शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों पर हुई चर्चा
- मैहर। आगामी 5 अक्टूबर 2026 को वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर प्रस्तावित शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनसभा के आयोजन को लेकर एडवोकेट कमल सिंह मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, के आवास पर भगवान बिरसा मुंडा जनजाति समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों के साथ ही आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
- बैठक में वीरांगना रानी दुर्गावती को गोंडवाना की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताते हुए उनकी जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं क्षेत्र में प्रस्तावित
- कंजर्वेशन रिजर्व को लेकर समाज की आपत्तियों एवं विरोध को शासन-प्रशासन के समक्ष रखने पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान मैहर में वीरांगना रानी दुर्गावती एवं भगवान बिरसा मुंडा के भाव स्मारक निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही पात्र आदिवासी परिवारों को वन अधिकार के अधिकार पत्र प्रदान किए जाने की मांग भी रखी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की इन मांगों एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर महामहिम के नाम ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उपस्थित समाजजनों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित रहने का आह्वान किया। - बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मैहर जिला अध्यक्ष श्यामलाल कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर कोल, ब्लॉक प्रचार मंत्री प्रहलाद कोल, दीपू कुशवाहा, भारत कोल, विष्णु साकेत सहित अन्य समाज जन उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।