The Death of a Soldier : बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत ?

बिहार शरीफ ।

बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। इसके बाद पटना से पहुंची ईआईबी की विशेष टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, शराब से लदी पिकअप नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी। उत्पाद विभाग की टीम वाहन का पीछा करते हुए नालंदा पहुंची।

The Death of a Soldier : बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत ?
The Death of a Soldier : बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत ?

पावापुरी-गिरियक क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास टीम ने पिकअप को रोकने और घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों के लिए रेकी कर रहे लाइनर ने पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
इस दौरान सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर और लाइनर पिकअप समेत फरार हो गए। घायल सिपाही को उनके साथी तत्काल पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पटना में सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के मुताबिक, घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं। फरार शराब तस्करों और लाइनर की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

चंडीगढ़ । पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *