Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद ?

Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद

Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद
Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद
थाना कैराना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबन्धित पशु कटान करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित पशु का मांस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी व कटान करने के उपकरण बरामद ।
ज्ञात हो कि दिनांक 18.06.2026 को थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष होने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर थाना कैराना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुये थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना को निर्देशित किया गया था ।

        इसी क्रम में दिनांक 18/19.06.2026 को रात्रि में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी एवं गौकशी की घटनाओं के रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबन्धित पशु कटान करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी, प्रतिबंधित पशु मांस करीब 10 कि0ग्रा0 (जिसे एकांत स्थान पर गड्ढे में दबाया गया), कटान करने के उपकरण बरामद हुये है ।   कार्यक्रम स्थल मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस कस्बा कैराना को सील कर दिया गया है । मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस संचालक अनीस तथा शेष अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।

Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद
Equipment recovered : ग्राम खुरगान जंगल में प्रतिबंधित पशु कटान मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस और उपकरण बरामद
पूछताछ का विवरणः- पूछताछ में अभियुक्त फरमान नें  बताया कि उसकी शादी दिनाँक 16.06.2026 को हुई थी । विदाई के उपरांत दिनाँक 18.06.2026 की शाम को मुगल गार्ड़न मौहल्ला गुलशन नगर कस्बा कैराना में वलीमे का कार्यक्रम था । फरमान द्वारा अपने मामा सलमान, शौकत गुर्जर निवासी चांद मस्जिद कस्बा कैराना जनपद शामली, साबू कुरैशी निवासी मौहल्ला रेत्तेवाला मुगल गार्ड़न कस्बा कैराना जनपद शामली के साथ मिलकर घूमते-फिरते हुये गौवंश को पकड़कर गौकशी की घटना कारित की गई थी । अवशेषो को मौके पर छोड़कर मांस को शादी में मिली स्कार्पियो में रखकर मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस में वलीमे में आये व्यक्तियो को परोस दिया गया था ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1.फरमान पुत्र फुरकान निवासी मौहल्ला छडियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली ।
2.सलमान पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला छडियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरण-
1.घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी (बिना नम्बर प्लेट) ।
2.कटान में प्रयुक्त उपकरण (01 लकड़ी का गुटका, 03 बड़ी लोहे की छुरियां, 01 लोहे का दाव, 01 कुल्हाड़ी तथा 01 लोहे की रॉड आदि) ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त फरमान उपरोक्तः-
1.मु0अ0सं0 444/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सलमान उपरोक्तः-
1.मु0अ0सं0 520/22 धारा 379/411 भादवि थाना कैराना जनपद शामली।
2.मु0अ0सं0 533/20 धारा 379/411 भादवि थाना कैराना जनपद शामली।
3.मु0अ0सं0 279/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कैराना जनपद शामली।
4.मु0अ0सं0 174/20 धारा 380/411/457/34 भादवि व 11(1)(i) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बाबरी जनपद शामली।
5.मु0अ0सं0 444/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कैराना जनपद शामली।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता संदेश

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता संदेश ?

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *