Expose : पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया ?

Expose : पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया ?
Expose : पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया ?

अमृतसर ।

  • अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई। डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 पिस्तौल (3 ग्लॉक 9 एमएम और सात .30 बोर) तथा 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।” डीजीपी की ओर से जानकारी दी गई, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो कथित तौर पर अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे, जिन्हें बाद में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।
    अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पीछे की कड़ियों (लिंकेज) का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Expose : पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया ?
Expose : पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया ?

” डीजीपी ने आगे लिखा,

  • “पंजाब पुलिस अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
    इससे पहले 15 अक्टूबर को भी काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई थी, “एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1 असॉल्ट राइफल (.30 बोर), 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौलें (जिनमें 4 ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं) और 25 कारतूस बरामद किए गए।”
    डीजीपी की ओर से बताया गया था, “एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाने, इसके पीछे और आगे के संपर्कों को खंगालने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

 

Check Also

The gang's objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

The gang’s objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

मुंबई । अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद बयानबाजी तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *