Externment : मप्र सरकार द्वारा कोरिडोर निर्माण विस्तार में बाधा डालने वाले सरपंच पर मामला दर्ज कर जिला बदर की कार्यवाही की मांग

“मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए पुण्य कार्य को गांव के सरपंच ने कलेक्टर के सामने बांदकपुर के लिए बताया विनाशकारी” “जिले की हिंदू समाज ने ज्ञापन देकर अतिक्रमण पर वर्षों से मौन जिला प्रशासन से किया सवाल।” “मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन कॉरिडोर निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने जिला प्रशासन की रुचि नहीं दिख रही” जिले भर से एकत्रित होकर हिंदू समाज ने 30 जून मंगलवार को दमोह में मुख्यमंत्री एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री के नाम लिखित ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा बांदकपुर धाम के संपूर्ण विकास के लिए भव्य विशाल कोरिडोर निर्माण विस्तार के लिए 100 करोड़ की भारी राशि की घोषणा की जिससे धाम आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों को व्यवस्थित निर्माण के साथ अनेक सुविधाएँ मिलेगी।जैसे पर्वों पर दर्शन में आसानी, व्यवस्थित वाहन पार्किंग,रुकने बैठने ठहरने के उचित स्थान,भोजन प्रसाद,भजन पूजन के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स आदि भव्य कोरिडोर विस्तार से स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामों में अनेक रोजगार के अवसर मिलेंगे और धाम की भव्यता सुंदरता से पूरे दमोह जिले की तस्वीर बदल जाएगी लेकिन यह तभी संभव होगा जब धरातल पर भव्य विशाल व्यवस्थित ऐतिहासिक कॉरिडोर निर्माण विस्तार होगा। निर्माण में सबसे बड़ी दिक्कत निर्माण के लिए खाली जगह की कमी है।जिस पर जिला प्रशासन मौन बैठा है। श्रद्धालु धर्म प्रेमी यहां तक बोल रहे हैं कि जो मांग मंदिर ट्रस्ट कमेटी बांदकपुर को उठानी चाहिए वह सामान्य श्रद्धालुओं धर्म प्रेमियों को उठानी पड़ रही है।जिससे कोरिडोर निर्माण में बाधा डालने वाले अब तक निर्माण कार्य में देर करने में सफल रहे हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़े अरमान से धाम सहित संपूर्ण जिले के लिए हितकारी मानकर जिस भव्य कॉरिडोर निर्माण विस्तार की आधारशिला रखी समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सामने डबुल्या जैन सरपंच ने उसे ही बांदकपुर के लिए विनाशकारी बताकर हंगामा किया।

उसने बांदकपुर में कोरिडोर की जरूरत को ही नकार दिया। यहां तक कहा कि बांदकपुर के लोगों को कॉरिडोर की आवश्यकता ही नहीं।जब उपस्थिति भक्तों ने आपत्ति उठाई तो इसने धमकी देकर अपशब्दों का प्रयोग किया और हंगामा हो गया।जिस जल भराव को इसने मुद्दा बनाया।गांव के लोग जानते हैं।बरसात में वर्षों से जल भराव की समस्या है। लेकिन कोरिडोर पिछले एक वर्ष से बन रहा।यह लगभग 15 वर्ष से सरपंच है। लेकिन जल निकासी के लिए इसने नाली भी नहीं बनवाई। लेकिन इसको हिंदू तीर्थ में वर्षों बाद हो रहे विकास कार्य का विरोध करना बहाना चाहिए।सरपंच डबुल्या जैन द्वारा कोरिडोर निर्माण विस्तार में लगातार बाधा डालने पर हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को अलग से ज्ञापन देकर बैठक में प्रतिबंधित करने एवं मामला दर्ज कर जिला बदर की कठोर कार्यवाही की मांग की है।भव्य कोरिडोर निर्माण विस्तार के लिए जिले भर से हिंदू समाज से अमर राजपूत,कपिल सोनी अध्यक्ष सकल हिंदू समाज,नगर के वरिष्ठ पंडित पौराणिक जी, कृष्णा पटेल युवा नेता,आशीष कटारे बड़ी देवी मंदिर,राजू ठाकुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,वीरू नेमा पूर्व सांसद प्रतिनिधि,मोनू पाठक जटाशंकर मंदिर,बांदकपुर अरविंद पाठक,भूरा अहिरवाल, सतीश तिवारी बीजेपी नेता,डॉ केदार शर्मा,रिंकी जैन, अब्बू जैन, करणी सेना दल,गोलू चौबे बजरंग दल प्रभारी,नंदू यादव, उधम सिंह, नित्या प्यासी, बाबी नामदेव,हरवंश राठौर,गणपत लोधी,डब्लू जैन ,जीवन जैन सहित बांदकपुर से भारी संख्या में स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।जिले के कोने कोने से सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी भक्तजनों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता