FIR registered : मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज ?

FIR registered : मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज ?
FIR registered : मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज ?

मथुरा।

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में एक महिला बैंककर्मी को परेशान करने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और उनके पूरे परिवार की ‘रेकी’ (निगरानी) करने का एक संगीन मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ कोतवाली थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महिला बैंक कर्मचारी के अनुसार, राजन रिजवी ग्राहक बनकर बैंक आता था और लगातार उन पर नजर रखता था। आरोपी ने बिना अनुमति के पीड़िता का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और आपत्तिजनक व अवांछित मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जब पीड़िता ने फोन उठाने और संपर्क रखने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि ‘मैं तेरी निजी सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाता हूं।’ परेशान होकर पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी की हरकतें और बढ़ गईं। तहरीर के मुताबिक, नंबर ब्लॉक करने के बाद राजन रिजवी रात के वक्त करीब 9.30 बजे पीड़िता की आवासीय कॉलोनी के आसपास घूमता देखा गया। आरोप है कि राजन ने महिला के पति (जो क्षेत्रीय वन अधिकारी हैं), घर, वाहन, घरेलू सहयोगी, कुक और ड्राइवर तक की जानकारियां जुटाईं।

FIR registered : मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज ?
FIR registered : मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज ?

बैंक के बाहर खड़ी पीड़िता की गाड़ी की तस्वीरें भी खींचीं, जो सीसीटीवी में दर्ज हैं। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी किसी निजी सुरक्षा एजेंसी के जरिए उनकी और उनके परिवार की जासूसी करा रहा है और पति के खिलाफ झूठी शिकायतें कराने की फिराक में है।
इस बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए आशना चौधरी ने बताया कि थाना कोतवाली में एक महिला बैंककर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में आरोप लगाए कि राजन रिजवी लगातार पीछा करता था और मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। शिकायत में यह भी बताया गया कि राजन रिजवी उस महिला बैंककर्मी को उसके घर के आसपास डराने धमकाने की कोशिश की गई थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एक मुकदमा पंजीकृत किया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के स्थानीय नेताओं ने इस घटना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह अश्लील हरकतें हैं। इनके (सपा नेता) के बारे में पहले भी कई शिकायतें रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *