G7 Summit : रिश्तों की बर्फ पिघलेगी? महीनों बाद एक मंच पर दिख सकते हैं मोदी और ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा और जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों के बीच 114 राफेल फाइटर जेट्स सौदे को लेकर बातचीत में तेजी देखी जा रही है.
* भारत और फ्रांस के बीच 114 नए राफेल जेट सौदे पर तेजी से बातचीत चल रही है.
* भारत इस बार करीब 40 बिलियन डॉलर (लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपये) का महा-सौदा करेगा.
भारत फ्रांस से जिस 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की बातचीत कर रहा है, उनमें से करीब 96 का निर्माण एक भारतीय कंपनी और डसॉल्ट एविएशन के साथ पार्टनरशिप में भारत में ही होना है।
फ्रांस में 15-17 जून को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमने-सामने आने की संभावना है।
दोनों देशों के संबंधों में आई गिरावट के मुख्य कारण ये रहे:
* व्यापार: दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर असहमति। ट्रंप ने भारी टैरिफ लगाया।
* रूसी तेल की खरीद: भारत द्वारा लगातार रूस से खरीदे जा रहे तेल का मुद्दा।
* भारत-पाक विवाद: पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष को खत्म करने को लेकर ट्रंप द्वारा बार-बार किए गए दावों ने भी मतभेदों को बढ़ाया।
दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत के बीच यह मुलाकात रिश्तों को नई दिशा दे सकती है।

◆ प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत अन्य G7 नेताओं के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें होने की उम्मीद है। ऐसे में G7 सम्मेलन वैश्विक कूटनीति का अहम मंच बनने जा रहा है।
◆ मोदी और ट्रंप की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे के दौरान हुई थी।
◆ इसके बाद व्यापार, भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद और ट्रंप के भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर दिए गए बयानों जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के संबंधों में कुछ खटास देखी गई। इन मतभेदों ने द्विपक्षीय रिश्तों को प्रभावित किया था।
◆ हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत मिले हैं।
◆ पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था।
◆ भारत और अमेरिका इस समय द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिस पर पिछले एक साल से चर्चा चल रही है।
◆ वहीं प्रधानमंत्री मोदी के दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होने की संभावना है। ऐसे में G7 सम्मेलन दोनों नेताओं के बीच भविष्य की कूटनीतिक दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है।
ट्रंप भारत को F-35 फाइटर जेट बेचना चाहते थे. इसके लिए टैरिफ का दबाव बनाया था, लेकिन भारत ने मना कर दिया. ये जेट महंगा है और रखरखाव मुश्किल है. भारत अपनी तकनीक और फ्रांस के राफेल (Rafale) पर भरोसा कर रहा है. ट्रंप का दबाव कितना काम करेगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन भारत अपना रास्ता खुद चुनने को तैयार है
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता