
हिन्दू लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने तथा नामजद युवक मोहम्मद अरमान कुरैशी एवं उसके रिश्तेदारों और लव जिहादी गैंग के आरोपियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने पुलिस से की तत्काल कार्रवाई की मांग; संगठन का ऐलान-न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ
आगरा। नाबालिग बेटी की कथित जबरन ले जाने और बरामदगी को लेकर एक परिवार की चिंता अब पुलिस कार्रवाई की मांग के साथ आंदोलन का रूप लेती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने थाना हरिपर्वत पुलिस से मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने तथा नामजद युवक मोहम्मद अरमान कुरैशी एवं उसके रिश्तेदारों और लव जिहादी गैंग में शामिल (बजीरपुरा पीली कोठी के पास मोहम्मद अरमान के पिता उसके रिश्तेदार – मोहम्मद अरमान कुरैशी के वाहिद कुरैशी, चाचा छोटे कुरैशी, चाची नगीना, धन्नौ, अरमान का बड़ा भाई व अन्य आरोपित रिश्तेदारो की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार और प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लड़की के माता-पिता के साथ पुलिस उपायुक्त नगर को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। संगठन का आरोप है कि मोहम्मद अरमान कुरैशी के खिलाफ वर्ष 2021 में भी एक युवती को लेकर फरार होने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा था। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, इसी पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोपी ने 3 सितंबर को लड़की की नाबालिग बहन को कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गया, जिस संबंध में एफआईआर संख्या 0295/26 दर्ज कराई गई। संगठन ने आरोप लगाया कि लड़की के बालिग होने संबंधी दस्तावेजों और आधार कार्ड की सत्यता की जांच आवश्यक है। साथ ही, 20 सितंबर को लड़की को फिर से जबरन ले जाने तथा उसे बजीरपुरा क्षेत्र में कथित रूप से रोककर रखने की बात भी उठाई गई।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल ने थाना हरिपर्वत पहुंचकर पुलिस अधिकारी मुहम्मद अतीफ को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन संगठन के मुताबिक अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। महासंघ ने फर्जी दस्तावेजों की जांच, लड़की की सुरक्षित बरामदगी और मामले में शामिल सभी आरोपियों की कानूनी भूमिका तय कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो थाना हरिपर्वत पर प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। महासंघ ने अन्य हिंदू संगठनों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन तथा थाने में हनुमान चालीसा पाठ करने का भी ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि लड़की की सुरक्षित बरामदगी और न्यायपूर्ण कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं