Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन ?

Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन
Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

फतेहपुर। दिनांक 07 जून 2026 को प्रातः 7 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रास भवन से हुआ, जहां से साइकिल रैली को जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

रैली रेडक्रास भवन से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकाली गई। इस दौरान रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य, स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी, सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार, विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा कई सम्मानित नागरिकों ने साइकिल चलाकर सक्रिय भागीदारी की। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं ईंधन बचत से संबंधित प्रेरणादायक नारे लगाए।

प्रतिभागियों द्वारा लगातार “साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ”, “साइकिल चलाओ, ईंधन बचाओ” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारे लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में जागरूकता का वातावरण निर्मित हुआ। रैली के दौरान नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताया।

रेडक्रास चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अभियान चलाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पर्यावरण के प्रति गंभीर और जागरूक बनें। उन्होंने साइकिल को न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया बल्कि इसे प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा बचत का सबसे सरल माध्यम भी बताया।

Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन
Grand event : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने कहा कि यदि लोग नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करें तो न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

रैली के समापन पर रेडक्रास सोसाइटी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के वाइस चेयरमैन डॉ. विवेक श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, आजीवन सदस्य डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, आशीष गौड़ एडवोकेट, उमेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल लोधी, जितेंद्र शुक्ल (सेवानिवृत्त एयर फोर्स अधिकारी), शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, अंगद सिंह चंदेल, मनीष सिंह, संजय गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, कौशल कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा खेल जगत से जुड़े प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एथलेटिक्स मोहम्मद आरिफ खान, खेलो इंडिया के जितेंद्र यादव, हैंडबॉल के मोहित यादव, क्रिकेट के पुष्पेंद्र सिंह, क्रीड़ा भारती के शुभम पाल, आर्मी ट्रेनिंग से जुड़े अभिनेष मौर्य, आचार्य रामनारायण एवं सुधांशु कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूती दी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Expeditious disposal : जौनपुर  सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Expeditious disposal : जौनपुर  सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश ?

Expeditious disposal : जौनपुर  सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *