Illegal country-made firearms seized : चांदपुर में विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे बरामद ?

Illegal country-made firearms seized : चांदपुर में विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे बरामद
Illegal country-made firearms seized : चांदपुर में विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे बरामद

बिजनौर।

  • चांदपुर थाना पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने विजयपाल सिंह हत्याकांड में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई 27 अक्टूबर को की गई।
    पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 22 अक्टूबर को ग्राम केलनपुर निवासी मोहित सिंह तोमर ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात अभियुक्त ने उनके पिता विजयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर में मुकदमा संख्या 653/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मुकदमे में प्रकाश में आए प्रिंस तोमर निवासी ग्राम केलनपुर, शानू उर्फ मैशानू निवासी ग्राम रामपुर नजराना, मौहम्मद फैजान निवासी ग्राम रसूलपुर नगला और राबिस निवासी ग्राम तालिबपुर को गिरफ्तार किया गया।
  • इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे 315 बोर तथा तमंचों की नाल में फंसे दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि साक्ष्य संकलन और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/25/27 और 9/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।प्रेस नोट के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त प्रिंस ने बताया कि उसके ताऊ विजयपाल के साथ परिवार की साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में प्रिंस ने अपने साथी शानू उर्फ मैशानू, फैजान और राबिस के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पूछताछ में हत्या के लिए 3.50 लाख रुपये में सौदा तय होने और फैजान को 20 हजार रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई।
Illegal country-made firearms seized : चांदपुर में विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे बरामद
Illegal country-made firearms seized : चांदपुर में विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे बरामद

पुलिस प्रेस नोट में बताया गया कि अभियुक्तों के अनुसार,

  • 21 अक्टूबर 2026 को विजयपाल ट्रैक्टर से खेत जोतकर लौट रहे थे, तभी प्रिंस, फैजान और राबिस ने तमंचों से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद चारों अभियुक्त मोटरसाइकिलों से फरार हो गए और पुलिस से बचने के लिए तमंचे रामपुर नजराना की ओर नहर के पास झाड़ियों में छिपा दिए। पूछताछ में शानू उर्फ मैशानू, मौहम्मद फैजान और राबिस ने भी प्रिंस के बयान का समर्थन करते हुए हत्या में शामिल होना स्वीकार किया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्तों ने हत्या में प्रयुक्त दोनों तमंचे अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा निवासी विनित कुमार से खरीदने की बात बताई। इसके बाद तमंचों के स्रोत का पता लगाते हुए पुलिस ने विनित कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
  • इस संबंध में थाना चांदपुर में मुकदमा संख्या 665/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस द्वारा जारी बरामदगी विवरण के अनुसार, प्रिंस तोमर से संबंधित एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP20CR0913 बरामद की गई। मौहम्मद फैजान से संबंधित एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP20CU8902 बरामद की गई। वहीं, विनित कुमार के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
    प्रेस नोट में प्रिंस तोमर का आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया गया है। इसमें थाना चांदपुर में वर्ष 2020 का मुकदमा संख्या 259/20, धारा 380 और 411 भादवि तथा वर्तमान मुकदमा संख्या 653/26 शामिल है।इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सचिन मलिक, थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक रजत राणा, प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक हिमांशु गोस्वामी सहित सर्विलांस और थाना चांदपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *