Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर?

Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर

Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर?
Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर?

नई दिल्ली:

  • Train Ticket Price Hike: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को किराये का झटका दिया है. रेलवे ने कहा है कि वो यात्री किराये में बढ़ोतरी  करने जा रहा है, जो इस महीने के अंत से लागू होगा. यह साल 2025 में दूसरा मौका है, जब रेलवे ने किराया बढ़ाने की घोषणा की है.

6 महीने में दूसरी बार बढ़ा किराया

  • रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, नई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी. इससे पहले, इसी साल जून में भी रेल मंत्रालय ने टिकटों के दाम में बढ़ोतरी की थी जो 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई.

रेलवे ने किराये में क्या बदलाव किया है?

  • मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ा हुआ किराया सभी यात्री ट्रेनों के जनरल, स्लीपर और एसी कोच में लागू होगा. हालांकि, लोकल और मासिक सीजन टिकट (MST) में कोई  बदलाव नहीं हुआ है. इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा.

1 जुलाई से 26 दिसंबर में क्या बदलाव आया?

  • नए आदेश के तहत, अब 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने पर प्रति किमी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. अभी तक आर्डिनरी क्लास की यात्रा के लिए 500 किमी तक कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं था. लेकिन नए फैसले के तहत अब 215 किमी से ज्यादा साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी देना होगा.
  • वहीं, मेल/एक्सप्रेस के नॉन-एसी में 2 पैसा प्रति किमी और एसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किमी अधिक चुकाना होगा. जबकि जुलाई 1 से फर्स्ट क्लास ऑर्डिनरी और स्लीपर क्लास में आधा पैसा प्रति किलोमीटर किराये में वृद्धि की गई थी.
    Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर?
    Indian Railway Fare Hike: रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया ट्रेनों का किराया, आपकी जेब पर कैसे डालेगा असर?

दिल्ली से प्रयागराज के लिए ₹ 13  अतिरिक्त देने होंगे

  • उदाहरण के लिए इसको ऐसे समझ जा सकता है कि अभी तक दिल्ली से प्रयागराज की दूरी 623 किलोमीटर है और प्रयागराज एक्सप्रेस जाने के लिए यात्रियों को स्लीपर में ₹ 395 और एसी थ्री में ₹1030 देने होते थे लेकिन नए निर्णय के बाद अब स्लीपर क्लास का ₹ 408 और एसी थ्री में ₹1043  देने होंगे. वहीं अगर आप जनरल क्लास में यात्रा करेंगे तो सिर्फ ₹ 9 एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

वीआईपी ट्रेनों का भी बढ़ा किराया

  • रेलवे ने तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में साधारण सेवाएं (गैर-उपनगरीय), अनुभूति कोच और एसी विस्टाडोम कोच के में संशोधित किराया तालिका के अनुसार श्रेणी-वार मूल किराए में बढ़ोतरी की है.

किराया को लेकर नहीं हो कंफ्यूज

  • रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की घोषणा 26 दिसंबर से की है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि जिन्होंने पहले ही टिकट करा लिया है तो क्या उनका भी किराया 26 दिसंबर के बाद बढ़ जाएगा. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. आसान भाषा में कहें तो जिनका टिकट पहले से हो चुका है उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा. 25 दिसंबर की रात 11:59 के बाद जो भी आगे की तारीख के लिए टिकट बुक होगा उसमें यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा.

स्पेशल ट्रेन पर भी पड़ेगा  असर

  • रेलवे ने रेगुलर ट्रेन में किराए बढ़ोतरी का ऐलान किया है. लेकिन इसका असर स्पेशल ट्रेनों पर भी पड़ेगा. कई बार रेलवे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए त्यौहार/पर्व, एग्जाम, छुट्टियों और शादी सीजन में बड़ी संख्या में स्पेशल या क्लोन ट्रेन चलाता है. इन ट्रेनों का किराया अधिक होता है.
  • रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बढ़ोतरी रेगुलर ट्रेन के लिए की गई है लेकिन इसका असर स्पेशल और क्लोन ट्रेन पर भी पड़ेगा. स्पेशल और क्लोन ट्रेन का किराया रेगुलर ट्रेन की अपेक्षा 10 से 30% अधिक होता है. यह किराया समय और डिमांड के आधार पर निर्धारित होता है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?

Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *