Issued instructions : जिलाधिकारी ने पेंशनर बैठक में समयबद्ध भुगतान, पेंशन समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सहयोग के निर्देश दिए

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक: 13 जुलाई 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पेंशनर की बैठक जिलाधिकारी ने कोषागार हापुड़ से पेंशन पा रहे सभी पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के उपरांत समय से तथा एक माह के भीतर सभी प्रकार का भुगतान कराना सुनिश्चित करें: डीएम सरकारी सेवा से रिटायर होने के उपरांत पेंशन पाने वाले सभी कर्मचारियों का पेंशन में करें सहयोग
हापुड़। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पेंशन पा रहे सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में आ रही समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी एवं पेंशनर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन, पारिवारिक पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अन्य भत्तों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कोषागार हापुड़ से पेंशन पा रहे सभी पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के उपरांत समय से तथा एक माह के भीतर सभी प्रकार का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। सरकारी सेवा से रिटायर होने के उपरांत पेंशन पाने वाले सभी कर्मचारियों का पेंशन में सहयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी सरकारी सेवा से रिटायर हो गए हैं और उनकी अभी तक पेंशन लागू नहीं हुई है उनका 15 दिवस के अंदर समाधान करना सुनिश्चित करें। साथी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कर्मचारियों का आगामी माह मार्च 2027 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सूचित तैयार कर ले जिससे समय पर उनके रिटायरमेंट की कार्रवाई समय से की जा सके।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता
