Just one slogan on everyone’s lips : सरसैया घाट से गरजा सवर्ण समाज – हाथों में तख्ती, मुंह पर एक ही नारा, UGC काला कानून वापस लो ?

Just one slogan on everyone's lips : सरसैया घाट से गरजा सवर्ण समाज - हाथों में तख्ती, मुंह पर एक ही नारा, UGC काला कानून वापस लो
Just one slogan on everyone’s lips : सरसैया घाट से गरजा सवर्ण समाज – हाथों में तख्ती, मुंह पर एक ही नारा, UGC काला कानून वापस लो

कानपुर,

  • प्रस्तावित UGC के काले कानून और जातिगत आरक्षण के विरोध में सोमवार को कानपुर में सवर्ण समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सवर्ण एकता मोर्चा के बैनर तले सरसैया घाट पर सर्व ब्राह्मण विकास परिषद और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। UGC काला कानून वापस लो “आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करो”, “मेरिट से खिलवाड़ बंद करो” के नारों से पूरा सरसैया घाट गूंज उठा। इसके बाद सभी पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कानपुर नगर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित 5-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि UGC के नए कानून को तत्काल वापस लिया जाए और 70 साल पुरानी जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सवर्ण एकता मोर्चा के संयोजक कुंवर मनोज भदौरिया ने कहा कि, “आज सरसैया घाट पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का सबूत है कि सवर्ण समाज अब जाग गया है। यह UGC कानून नहीं, सवर्णों के बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने का षड्यंत्र है।
Just one slogan on everyone's lips : सरसैया घाट से गरजा सवर्ण समाज - हाथों में तख्ती, मुंह पर एक ही नारा, UGC काला कानून वापस लो
Just one slogan on everyone’s lips : सरसैया घाट से गरजा सवर्ण समाज – हाथों में तख्ती, मुंह पर एक ही नारा, UGC काला कानून वापस लो

आज ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य,

  • कायस्थ सब एक मंच पर इसलिए आए हैं क्योंकि अब पानी सिर के ऊपर चला गया है। गरीब सवर्ण भूखा मर रहा है, योग्य होने के बाद भी उसके बच्चे नौकरी से वंचित हैं। सरकार कान खोलकर सुन ले, अगर इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में सवर्ण समाज वोट की चोट से जवाब देगा। यह तो सिर्फ झांकी है, दिल्ली के जंतर-मंतर तक जाना बाकी है। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि “हम आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, हम न्याय चाहते हैं। गरीबी की कोई जाति नहीं होती। जातिगत आरक्षण खत्म कर सभी गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए।”
    जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि “सरसैया घाट से लेकर कलेक्ट्रेट तक सवर्णों की एकता दिखा दी है कि अब मेरिट के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेंद्र भदौरिया ने कहा कि “हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी है। सरकार जल्द निर्णय ले, नहीं तो आंदोलन हर तहसील, हर जिले में होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर, प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी, वैश्य और कायस्थ समाज के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के चतुर्थ दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को इंडियन रेडक्रास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *