Life is disrupted : नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त व्यस्त ?

Life is disrupted : नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त व्यस्त ?

Life is disrupted : नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त व्यस्त ?
Life is disrupted : नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त व्यस्त ?

नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त व्यस्त

नैनीताल। नैनीताल में बुधवार शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के चलते नाले उफन पड़े और शहर का कूड़ा नैनी झील में समा गया। इस दौरान पर्यटकों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

शाम चार बजे लगभग शुरू हुई तेज बारिश के साथ ओले भी बरसने लगे। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा। झील में नौकायन बंद करना पड़ा और मालरोड समेत प्रमुख सड़कों पर जाम की सी स्थिति बन गई।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट इस बार सटीक साबित हुआ। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे नैनी झील के जलस्तर में भी सुधार देखने को मिला है।

वहीं बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर के जल निकासी तंत्र की पोल भी खुल गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को अब सफाई और जल निकासी व्यवस्था को और दुरुस्त करने की जरूरत है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया

Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया:

जिला ब्यूरो चीफ एहतेशाम खान जौनपुर Jiladhikari doctor Dinesh Chandra:179.79 करोड रुपए की लागत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *