Made aware : एक्मे ग्लोबल स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक ?

एक्मे ग्लोबल स्कूल में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
यह सुनिश्चित करें कि हर लड़की हो सुरक्षित एवं शिक्षित..सुरेंद्र चौहान
यह अभियान महिला उत्थान की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर..डॉ.साहिल सहगल (प्रधानाचार्य)
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था एक्मे ग्लोबल स्कूल में आयोजित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नुकसान व बचाव जानकारी देकर जागरूक किया गया।
- जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हमारे देश की हर बेटी को जीने और पढ़ने का हक दिलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हर लड़की सुरक्षित और शिक्षित हो सके। जब हर बेटी को पढ़ने का अवसर मिलेगा, तो वह अपने सपनों को पूरा कर सकेगी और हमारे समाज को भी आगे बढ़ा सकेगी।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.साहिल सहगल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान महिला उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मोटिवेशनल स्पीकर गुलशन नागपाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए ताकि एक अच्छा इंसान बन सके।

- बाल मनोवैज्ञानिक आंचल बजाज ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमे आर्टिफिशियल लाइफ की बजाय रियल लाइफ को अपनाना चाहिए उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स हमारे डेटा का ही प्रयोग करते है। हमारा डेटा किसी के पास भी जाता है, तो वह उसे वह अपने तरीके से भी यूज कर सकता है।
महिला कल्याण विभाग की रूपा हरित एवं शैलजा ने कहा कि छात्राएं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर हेल्प लाइन या नजदीकी थाने पर सूचना अवश्य दें ताकि अवांछित तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सकें। बाल कल्याण विभाग के शोभित हरित ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया
थाना जनकपुरी में तैनात महिला उपनिरीक्षक रश्मि ने हैल्पलाइन नंबर 112,1090, 1076, 1098, की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन को-ऑर्डिनेटर मिस गुंजन ने किया।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home