Maheshwari passes away : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी BMW, शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी का निधन

अलवर/जयपुर।
- जयपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और शकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) वल्लभ माहेश्वरी (62) का रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शाम करीब 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, वल्लभ माहेश्वरी अपनी BMW कार से जयपुर से गिरिराज जी (मथुरा) के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सुरक्षा बैरिकेड्स और सीमेंट के ब्लॉक्स को तोड़ते हुए डिवाइडर (मीडियन) में जा घुसी और एक पुलिया की दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस ने रेस्क्यू कर माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को नजदीकी पिनान अस्पताल पहुँचाया,

जहाँ से उन्हें अलवर के हरीश हॉस्पिटल रेफर किया गया।
- अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। चमत्कारिक रूप से उनके ड्राइवर को इस भीषण हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह संबल सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। जयपुर के व्यापारिक और औद्योगिक जगत में वल्लभ माहेश्वरी के निधन से शोक की लहर है। उनके पार्थिव देह को एम्बुलेंस के जरिए जयपुर लाया जा रहा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता