Meerut Commissioner : राहुल गांधी पुतला दहन कार्रवाई से नाराज कांग्रेस, मेरठ आयुक्त से करेगी मुलाकात

भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा की गई
कार्यवाही से कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाखुश, 30 अप्रैल को मेरठ मंडल आयुक्त से जिला व शहर कांग्रेस कमेटी करेगी मुलाकात.
हापुड़। आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कविता मीणा से मुलाकात की और भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माध्रे सहित भाजपाई पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर भाजपाइयों पर कार्यवाही हेतु मुद्दा उठाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिलाधिकारी कविता मीणा को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों ने 23 अप्रैल को रामनिवास स्मारक कॉलेज की छात्राओं के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। उस विषय में अब तक प्रशासन की ओर से क्या कार्यवाही की गई? जिलाधिकारी कविता मीणा ने बताया कि इस मामले के लिए कॉलेज की प्रिंसिपल और भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर पूछा गया हैं। जिसके जवाब में कॉलेज की प्रिंसिपल की ओर से यह जवाब आया हैं कि उस दिन कॉलेज के बच्चों की एक रैली निकाली गई थी। लेकिन पुतला फूंकने के मामले में न तो छात्राओं की कोई भूमिका हैं और न ही कॉलेज की प्रिंसिपल का कोई रोल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया हैं कि आगे से इस तरह की कोई कृत्य उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नहीं होगा। जिलाधिकारी कविता मीणा ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह समझाकर अपनी बात की पुष्टि की हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने में नोटिस के जरिए चेतावनी जारी की गई हैं। जिलाधिकारी कविता मीणा और प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही से कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल नाखुश हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि 30 अप्रैल को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मेरठ मंडल आयुक्त से मुलाकात करेंगे।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि
कांग्रेस जन प्रशासन की कार्यवाही से बिलकुल भी खुश नहीं हैं और अपनी असहमति दर्ज कराता हैं। उन्होंने कहा हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माध्रे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका तो उस बात की सूचना LIU और इंटेलिजेंस ब्यूरो को कैसे नहीं मिली? आखिर इतनी बड़ी घटना में इंटेलिजेंस ब्यूरो कैसे चूक गया? और अगर घटना हुई तो प्रशासन ने सख्त कार्यवाही क्यों नहीं की? शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में हैं। जो चाहकर भी सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। उन्होंने कहा हैं कि अगर यही पुतला विपक्ष के नेता और कार्यकर्ताओं ने फूंका होता तो अब तक उन पर गंभीर धाराएं लगाकर जेल में बंद कर दिया जाता। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने प्रशासन पर राज्य सरकार का दबाव डालते हुए प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही को मामले की लीपापोती करार दिया हैं और 30 अप्रैल को मेरठ मंडल आयुक्त से मुलाकात करने की घोषणा करते हुए कहा हैं कि राहुल गांधी जी सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष एक संविधानिक शक्ति और अधिकार का पद है। उसके बावजूद भी सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अगर राहुल गांधी जी का पुतला फूंकते हैं और प्रशासन की ओर से सख्त कार्यवाही नहीं होती हैं तो उसे राज्य सरकार का दबाव माना जायेगा। इस दौरान पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली आदि लोग मौजूद रहें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता