Milk producer : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा ?

Milk producer : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा ?
Milk producer : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा ?

नई दिल्ली ।

भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखे हुए है। 2014-15 में देश का दूध उत्पादन 146.31 मिलियन टन था, जो 2024-25 में 69.41 प्रतिशत बढ़कर 247.87 मिलियन टन हो गया। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट में दी गई। यह फैक्टशीट 26 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस से पहले जारी की गई है। भारत वैश्विक दूध उत्पादन में करीब एक-चौथाई हिस्सेदारी रखता है। पिछले एक दशक में देश का दूध उत्पादन 5.41 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी 2014-15 के 319 ग्राम प्रतिदिन से 52.03 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई।
औसत गोवंशीय दूध उत्पादकता 2014-15 में प्रति पशु प्रति वर्ष 1,640 किलोग्राम थी, जो 2024-25 में बढ़कर 2,800 किलोग्राम प्रति पशु प्रति वर्ष हो गई। इस दौरान इसमें 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ने मिलकर देश के कुल दूध उत्पादन में 54.09 प्रतिशत का योगदान दिया। इसमें उत्तर प्रदेश 15.66 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा।
डेयरी क्षेत्र ग्रामीण इलाकों के 8.5 करोड़ परिवारों की आजीविका का आधार है। डेयरी फार्मिंग से जुड़े कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है।

Milk producer : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा ?
Milk producer : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा ?

फैक्टशीट में कहा गया कि दूध उत्पादन में 5.41 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर का ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहरा संबंध है। डेयरी क्षेत्र 8.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को आजीविका प्रदान करता है, जबकि भारत के डेयरी फार्मिंग कार्यबल में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
हर साल 26 नवंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्हें भारत की श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है।
भारत के डेयरी सहकारी नेटवर्क में 22 दुग्ध महासंघ, 241 जिला सहकारी दुग्ध संघ, 28 विपणन डेयरियां और 25 दुग्ध उत्पादक संगठन (एमपीओ) शामिल हैं। यह नेटवर्क करीब 2.45 लाख गांवों और 1.65 करोड़ डेयरी किसानों को कवर करता है।
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड डेयरी सर्विसेज (एनडीडीबी-डीएस), जो दुग्ध उत्पादक संगठनों (एमपीओ) के गठन और उनके संचालन को सुविधाजनक बनाता है, ने 31 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक 25 एमपीओ स्थापित किए हैं।
इन 25 एमपीओ में से करीब 18 में केवल महिलाएं सदस्य हैं। इन संगठनों के संबंधित बोर्ड में सभी उत्पादक निदेशक भी महिलाएं हैं। ये संगठन 12 राज्यों के 175 जिलों में 13 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को कवर करते हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Kotputli-Behror : भूपसेड़ा हत्याकांड में न्याय की गुहार : कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कार्यालय के बाहर पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित परिवार व कांग्रेसी नेता ?

Kotputli-Behror : भूपसेड़ा हत्याकांड में न्याय की गुहार : कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कार्यालय के बाहर पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित परिवार व कांग्रेसी नेता ?

बाप-बेटे सहित टंकी पर चढ़े कांग्रेस नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी बानसूर के भूपसेड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *