Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू ?

Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू

Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू
Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली को उनकी सादगी और संवेदनशीलता की पहचान माना जाता है। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रदेश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू आम लोगों की समस्याओं और संघर्षों को करीब से समझते हैं। उनकी शासन व्यवस्था का केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंचाना है, जिसका उदाहरण दुर्गम क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद के रूप में लगातार सामने आता रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने विशेष रूप से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों के दौरान भी उन्होंने कई गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार सुनिश्चित कराया है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के अत्यंत दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र की निवासी कपूरी देवी का है। वर्ष 2024 में कपूरी देवी गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था।

Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू
Rescue : मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू

स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्काल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
सरकार की त्वरित कार्रवाई के चलते कपूरी देवी को समय पर उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
कपूरी देवी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाती तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनका उपचार पूरी संवेदनशीलता के साथ किया।
उन्होंने भावुक होकर कहा कि डॉक्टरों ने उनका इलाज ऐसे किया, मानो वे मुख्यमंत्री की अपनी माता हों। उनके अनुसार सरकार की इस पहल ने उन्हें नया जीवन दिया है और वह इसके लिए मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा दल की सदैव आभारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू की यह पहल दर्शाती है कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और किसी भी जरूरतमंद को चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहने देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट ?

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *