Network Expose : दिल्ली धमाका साजिश की जांच में नया मोड़, सहारनपुर के 2 यू-ट्यूबर हिरासत में, डॉ. आदिल का विदेशी नेटवर्क बेनकाब

सहारनपुर: दिल्ली धमाका साजिश की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक और अहम सुराग मिला है. सहारनपुर के दो यू-ट्यूबर अब जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों लंबे समय से गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद और उसके करीबी डॉक्टरों से संपर्क में थे.
सूत्रों के मुताबिक दोनों यू-ट्यूबर हाल ही में डॉ. आदिल के निकाह में शामिल होने के लिए श्रीनगर गए थे. वहीं एक हुक्का बार के सीसीटीवी फुटेज में दोनों को डॉ. बाबर और आदिल के साथ देखा गया, जिसके बाद एजेंसियों का संदेह और गहरा गया.
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं