
जयपुर
राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारयों और कर्मचारियों ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अंखड़ता और सत्यनिष्ठा की शपथ ली। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने अधिकारियों व कार्मिकों को एकता, अंखडता और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार मुक्त व सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। सतर्कता जागरुकता सप्ताह की इस साल की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखा गया है।
विनय पाटनी ने कोटा, नीमराणा, कूकस व ग्वालियर-श्योपुर के अधिकारियों व कार्मिकों को वर्चुअली शपथ दिलाई। एमडी विनय पाटनी ने कहाकि राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशवासियों की भागीदारी आवश्यक है वहीं जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों की पालना का संकल्प और पालना करनी होगी।

उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा हमारे दिन प्रतिदिन के जीवन का अंग बनना चाहिए।
उपमहाप्रबंधक सीएनपी विवेक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर जारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, सीएफओ दीप्तांशु पारीक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डीजीएम कोटा सीपी चौधरी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण़ और उपप्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया ने सीवीसी के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर ग्वालियर प्रभारी शिव दीक्षित, नीमराना से अतुल शुक्ला पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, अजय चौहान, दामोदर शर्मा, मनोज जिनेवाल, मनीष सैनी, सुनील जांगिड, विपुल सैनी, आदि ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि समूचे देश में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं