CM Yogi : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध’, गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी ?

CM Yogi : 'पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध', गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी ?
CM Yogi : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध’, गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी ?

लखनऊ।

  • भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा बुधवार को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है।
  • जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।” सीएम योगी ने आगे लिखा, “इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे।
CM Yogi : 'पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध', गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी ?
CM Yogi : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध’, गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी ?

इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’

  • मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।
    नितिन नवीन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के एक्स पर साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा दोपहर 12:10 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी और सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी।
  • पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3:30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे। इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह, भाजपा अध्यक्ष बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के दौरान काम करने वाले पूर्व प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Private health : सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय एबीडीएम सम्मेलन आयोजित, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर

Private health : सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय एबीडीएम सम्मेलन आयोजित, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर ?

हापुड़, 03 नवंबर 2026। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, पारदर्शी एवं अधिक सुलभ बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *