Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट ?

Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

दिल्ली के जंतर मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, कांग्रेसियों को किया नजरबंद, बुधवार को बिजली बिल की बढ़ती कीमतों और किसानों को खाद मिलने में आ रही समस्यों को लेकर कांग्रेसियों को जिलाधिकारी को देना था ज्ञापन.

हापुड़। दिल्ली के जंतर मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया जिसे लेकर आज दिनांक 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार को हापुड़ में कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि मंगलवार रात 10:30 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें उनके आवास पर नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ जिस तरह से बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। उस घटना से देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। उन्होंने बताया है कि आज बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हापुड़ को देना था। जो कि उत्तर प्रदेश के किसानों को यूरिया व डीएपी खाद की समस्या के संबंध में और उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से बिजली का बिल बढ़ाकर भेजने के संबंध में दिया जाना था। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली कूच के डर से केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा रात में ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा हैं कि सरकार का रवैया बेहद ही तानाशाही से भरा हुआ हैं। कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली कूच के डर से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई हैं।

Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
Police Administration : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में हापुड़ में कांग्रेसियों को नजरबंद, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने SHO हापुर मनीष चौहान और हापुड़ तहसीलदार स्वाति गुप्ता को ज्ञापन सौंपा हैं। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सरकार व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार के इशारे पर बिजली विभाग द्वारा जिस तरह से लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उससे लोगों का बिजली बिल अत्यधिक तेज रफ्तार से बढ़कर आ रहा है। जिसे लोग चुकाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा है कि दोनों ही व्यवस्थाओं पर महामहिम राज्यपाल को हस्तक्षेप देना जरूरी है। साथ ही राज्य सरकार को निर्देशित करें कि किसानों व आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए दोनों ही व्यवस्थाओं पर राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए।
ये लोग मौजूद रहे:
पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, रश्मि चौधरी, चौधरी मुरसलीन, आई सी शर्मा, रामलाल आर्य, हर्ष कुमार सिरोही, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, सुशील शास्त्री, नरेश भाटी, कपिल शर्मा, विनोद जाटव, एड.फुरकान, आदेश शर्मा, डालचंद शर्मा, लोकपाल सागर, अनूप कर्दम, गुलफाम अली, जस्सा सिंह, कुसुम लता, सविता गौतम, यशपाल ढीलोर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, गोपाल भारती, महबूब अली आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी ?

Engaged in the investigation : मुजफ्फरनगर में कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *