भीलवाड़ा में भीड़ ने ली युवक की जान : जहाजपुर में कार-ठेला टक्कर विवाद से हुई घटना, कस्बा बंद, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

- भीलवाड़ा | जिले के जहाजपुर कस्बे में शुक्रवार शाम मामूली सड़क विवाद ने उग्र रूप लेते हुए एक युवक की जान ले ली। कार की ठेले से टक्कर के बाद हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें 25 वर्षीय युवक सीताराम कीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के विरोध में शनिवार को जहाजपुर कस्बा पूरी तरह बंद है। इलाके में तनाव के मद्देनज़र 10 थानों का पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है। टोंक जिले के छावनी क्षेत्र निवासी चार युवक—सीताराम कीर, सिकंदर, दिलखुश, और दीपक—कार से जहाजपुर आए थे। वे सिकंदर कीर की बहन के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्य बाजार से गुजरते समय उनकी कार एक ठेले से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेलेवाले के साथ कहासुनी के बाद मामला हाथापाई में बदल गया। करीब 20 लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोप है कि भीड़ ने सीताराम को कार से खींचकर बाहर निकाला और सरेआम पीटना शुरू कर दिया।
कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सीताराम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं