Praveen Pandey : बुंदेलखंड राज्य, रोजगार, किसान, शिक्षा और पर्यावरण मुद्दों पर होगा व्यापक मंथन प्रवीण पाण्डेय ?

Praveen Pandey : बुंदेलखंड राज्य, रोजगार, किसान, शिक्षा और पर्यावरण मुद्दों पर होगा व्यापक मंथन प्रवीण पाण्डेय

Praveen Pandey : बुंदेलखंड राज्य, रोजगार, किसान, शिक्षा और पर्यावरण मुद्दों पर होगा व्यापक मंथन प्रवीण पाण्डेय ?
Praveen Pandey : बुंदेलखंड राज्य, रोजगार, किसान, शिक्षा और पर्यावरण मुद्दों पर होगा व्यापक मंथन प्रवीण पाण्डेय ?

फतेहपुर में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

  • 12 अक्टूबर को ‘मेरा फतेहपुर मैं ही सवारूंगा’ विषय पर भव्य कार्यशाला होगी आयोजित कार्यशाला आंदोलन को देगी नई दिशा- प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी फतेहपुर। आगामी 12 अक्टूबर 2025 को नगर फतेहपुर में आयोजित होने जा रही एक दिवसीय कार्यशाला को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सीपीएस चित्रांश नगर, फतेहपुर में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की जिला इकाई की कोर ग्रुप बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने की।
  • बैठक में उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में फतेहपुर के रोजगार, कृषि, किसान, युवा, खेल, शिक्षा, पुरातात्विक धरोहर, संस्कृति, जल–जंगल–जमीन, जीव-जंतु और पर्यावरण जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा होगी।
  • राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में फतेहपुर मंडल गठन का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा, जिसमें संभावित मंडल गठन पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला “मेरा फतेहपुर मैं ही सवारूंगा” की भावना के साथ संपन्न होगी और जिले की समस्याओं से लेकर समाधान तक की ठोस रूपरेखा बनाई जाएगी।
  • बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी और नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी कार्यशाला की रूपरेखा पर विचार साझा किए और अधिक से अधिक युवाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
  • केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यशाला में फिल्म, साहित्य, प्रशासन, कृषि, पर्यावरण, पत्रकारिता, खेल, राजनीति, पर्यटन, धर्म और संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। सबसे महत्वपूर्ण, एक खुला बुंदेली युवा संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 700 बुंदेली युवा अपनी भूमिका और विचारों के माध्यम से देश-दुनिया को बताएंगे कि बुंदेलखंडी युवा भारत के भविष्य को किस दिशा में ले जा सकते हैं।
  • उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक कार्यशाला को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तैयारी बैठक में मुख्यरूप से संतोष सिंह, उर्मिला लोधी, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, राम नारायण आचार्य, पुष्पा पासवान,भैरो प्रसाद, मो हबीब, एडवोकेट विनीत श्रीवास्तव, सूर्यकांत, गिरीश कुमार, नास्त्रेदमस त्रिपाठी, प्रेम शंकर, विवेक दीक्षित आदि प्रमुख रूप से रहे l

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान में फीता काटकर शुभारंभ

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान में फीता काटकर शुभारंभ ?

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *