PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा ?

PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा
PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0

प्रबन्ध निदेशक ने हापुड मे किसानों के पी0टी0डब्ल्यू0 के विद्युत बिलों के समाधान को लेकर की समीक्षा।
– किसानों के बिल संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए, दो चरणों मे खुलेगा पोर्टल।
– खण्ड कार्यालयों मे लगाए जाएगे विशेष काउटर।
– प्रथम चरण मे दिनांक 15 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तथा द्वितीय चरण मे दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
– किसानों की सुविधा के लिए खण्ड कार्यालयों मे विशेष काउटर स्थापित किए जाऐंगे, पोर्टल के संबंध मे व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाऐगा।
– अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी को पोर्टल खुलने एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जानकारी देने के निर्देश।

मेरठ, 01 सितम्बर, 2026। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) द्वारा जनपद हापुड के किसानों के पी0टी0डब्ल्यू0 के विद्युत बिलों के संशोधन एवं समाधान के संबंध मे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक मे जिलाधिकारी हापुड श्रीमती कविता मीणा(आई0ए0एस0) भी उपस्थित रहीं। बैठक मे प्रबन्ध निदेशक ने किसानों के गलत विद्युत बिलों की समस्या के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि किसानों की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए, सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसर परीक्षण कर, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा
PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि

  • किसानों के पी0टी0डब्ल्यू0 के बिलों के समाधान के लिए पोर्टल दो चरणों में खोला जाए। प्रथम चरण मे दिनांक 15.9.2026 से 30.09.2026 तक तथा द्वितीय चरण मे दिनांक 15.10.2026 से 30.10.2026 तक किसानों को पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध मे किसानों को पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें। किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए प्रबन्ध निदेशक ने संबधित खण्ड कार्यालयों मे, एक-एक विशेष काउटर खोलनें एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इन काउटरों के माध्यम से किसानों को पोर्टल पर आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने मे सहयोग प्रदान किया जाएगा।
  • बैठक मे उपस्थित किसानों सेे अनुरोध किया गया कि जिन किसानों के पास अपने प्रकरण से संबंधित प्रमाणित साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं उन्ही के साथ पोर्टल पर आवेदन करें ताकि प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर, शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया के संबंध मे स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
  • प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि पोर्टल खोले जाने की तिथियों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी का समाचार पत्रों मे प्रकाशन, किसानों को एस0एम0एस0 के माध्यम से सूचना तथा खण्ड कार्यालयों मे बैनर लगा कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि पात्र किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान डिस्काॅम की प्राथमिकता है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के प्रकरणों मे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए, नियमानुसर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Meeting held : जनपद में गन्ना किसानों के 203.42 करोड़ रुपये बकाया भुगतान और आगामी पेराई सत्र को लेकर बैठक आयोजित हुई

Meeting held : जनपद में गन्ना किसानों के 203.42 करोड़ रुपये बकाया भुगतान और आगामी पेराई सत्र को लेकर बैठक आयोजित हुई ?

बीती दिनांक 31.08.2026 को कलक्ट्रेट सभागार में मा. विधायक श्री धर्मेश तोमर व श्री विजयपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *