Questions raised : चरथावल सहकारी समिति में कथित फर्जी ऋण का मामला, लाखों रुपये के लोन पर उठे सवाल ?

Questions raised : चरथावल सहकारी समिति में कथित फर्जी ऋण का मामला, लाखों रुपये के लोन पर उठे सवाल
Questions raised : चरथावल सहकारी समिति में कथित फर्जी ऋण का मामला, लाखों रुपये के लोन पर उठे सवाल

दो किसानों के नाम पर 1.87 लाख और 2.35 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होने का दावा, किसान नेताओं ने जांच की मांग उठाई

मुजफ्फरनगर। चरथावल स्थित सहकारी समिति में ऋण वितरण को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। किसान नेता ठाकुर कुशलवीर सिंह, अंसार अंसारी और रामावतार पुंडीर ने समिति में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण स्वीकृत किए जाने की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।

किसान नेताओं का आरोप है कि मात्र एक-एक बीघा जमीन रखने वाले दो किसानों के नाम पर क्रमशः 1 लाख 87 हजार और 2 लाख 35 हजार रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। उनका दावा है कि अप्रैल और अगस्त माह में फर्जी फरद, मुहर और कथित जाली हस्ताक्षरों के आधार पर ऋण जारी किए गए। उन्होंने मामले में समिति के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।

Questions raised : चरथावल सहकारी समिति में कथित फर्जी ऋण का मामला, लाखों रुपये के लोन पर उठे सवाल
Questions raised : चरथावल सहकारी समिति में कथित फर्जी ऋण का मामला, लाखों रुपये के लोन पर उठे सवाल

नेताओं का कहना है कि जरूरतमंद किसानों को ऋण लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि इन मामलों में नियमों के विपरीत ऋण स्वीकृत होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

किसान नेताओं ने जिलाधिकारी और सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों से अभिलेखों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आगामी 22 तारीख को समिति परिसर में किसान आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान रामावतार पुंडीर अंसार अंसारी आदि लोग मौजूद रहे

फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और विभागीय जांच का इंतजार है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

School Admissions : भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, पेट्रोल पंप के पास से 9 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू, स्कूल में दाखिले की तैयारी

School Admissions : भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, ?पेट्रोल पंप के पास से 9 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू, स्कूल में दाखिले की तैयारी

रुड़की रोड पर चलाया गया अभियान, मेडिकल परीक्षण के बाद चाइल्डलाइन के समक्ष किया पेश, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *