Rajendra Pal Gautam : ग्राम बदनोली में पीड़ित परिवार से मिलने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे हापुड़ ?

Rajendra Pal Gautam : ग्राम बदनोली में पीड़ित परिवार से मिलने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे हापुड़
Rajendra Pal Gautam : ग्राम बदनोली में पीड़ित परिवार से मिलने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे हापुड़

हापुड़।

आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ग्राम बदनौली में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए हापुड़ पहुंचे। बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ ग्राम बदनौली जाने के लिए अपनी अपनी गाड़ियों के साथ एकत्रित होकर सोना पेट्रोल पंप पर खड़े रहे। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जैसे ही हापुड़ पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें ग्राम बदनोली जाने से रोक लिया। राजेन्द्र पाल गौतम दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ मृतक दीपक कुमार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए ग्राम बदनोली जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया।
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से न मिलने दिए जाने को लेकर योगी सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। उन्होंने कहा हैं कि आखिर क्यों पीड़ित परिवार से कांग्रेस जनों को नहीं मिलने दिया जा रहा? पीड़ित परिवार से मिलना अब कौन सा गुनाह हो गया? हम लोग शांतिपूर्वक पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं। तो आखिर हम लोगों को जाने से क्यों रोका जा रहा हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की माँग की हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि योगी सरकार में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा हैं। हम देश के संविधान को मानने वाले लोग हैं। संवैधानिक तरीक़े से ही हम कांग्रेस जन पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं लेकिन हमें मिलने नहीं दिया जा रहा। ये लोकतंत्र की जाती जागती हत्या हैं।

Rajendra Pal Gautam : ग्राम बदनोली में पीड़ित परिवार से मिलने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे हापुड़
Rajendra Pal Gautam : ग्राम बदनोली में पीड़ित परिवार से मिलने यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे हापुड़

बताया जा रहा हैं कि

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी संजीव आर्य को हापुड़ के बदनोली ग्राम में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कुराना टोल टैक्स पर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी के साथ तैयार खड़ी थी। जहां कांग्रेस नेताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंकझोंक भी हुई।
हालांकि कुछ कांग्रेसी नेताओं को उनके आवास पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया। उनमें पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा आदि लोग शामिल हैं।
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा हैं कि हम सरकार से मांग करेंगे कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, परिवार को न्याय और सुरक्षा एवं परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं।
ये नेता मौजूद रहे :
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी संजीव आर्या।
ये लोग मौजूद रहे:-
पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी सचिन चौधरी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष हापुड़ इरफान अहमद, नगर अध्यक्ष पिलखुआ रजनीश त्यागी, डॉक्टर वीसी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, आई सी शर्मा, सुशील शास्त्री, चौधरी मुरसलीन, लाल बहादुर, पदम सिंह साहनी, सेंसरपाल सिंह, पूरनमल आनंद, अरुण चौधरी, गौरव गर्ग, रश्मि चौधरी, सोनू अब्बासी, क़ादिर अली, पवन कौशिक, मोहम्मद परवेज, एड. फुरकान, एड. गुलफाम सैफी, सौरभ शर्मा, देवेंद्र कुमार, वसीम अकरम, विनोद कुमार, सचिन कुमार, मनोज कौशिक, दीपक मोघे, निसार पठान, कुसुम लता, रईस अन्नू, संदीप कुमार, मोहम्मद नफीस, अनस, संदीप कुमार, बॉबी त्यागी, सुधीर शर्मा, सौरभ शर्मा, सुशील शर्मा, आदेश शर्मा, रामलाल आर्य, डॉक्टर फराहीम, जयपाल सिंह, आमिर मलिक, डालचंद सिंह, कपिल शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Accused encounter : मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा ?

Accused encounter : मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा ?

मऊ । उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने एक महिला से गहने लूटने के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *