Randeep Singh Surjewala : पासपोर्ट विवाद : रणदीप सिंह सुरजेवाला को क्राइम ब्रांच का समन, 23 मई को होंगे पेश

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को 23 मई को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। असम पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कथित तौर पर इस मामले में सुरजेवाला का नाम लिया था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने मामले की कड़ियों को और गहराई से खंगालना शुरू किया है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या गौरव गोगोई और रणदीप सिंह सुरजेवाला कथित तौर पर इस विवाद से जुड़े बड़े षड्यंत्र की योजना बनाने में शामिल थे। असम पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सीएम सरमा की पत्नी के पास तीन देशों, यूएई, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं। साथ ही, यह भी दावा किया था कि दुबई में प्रॉपर्टीज सहित कुछ विदेशी एसेट्स का ऑफिशियल फाइलिंग में खुलासा नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि यूनाइटेड स्टेट्स के व्योमिंग में रजिस्टर्ड एक कंपनी सरमा से जुड़ी है और इसमें हजारों करोड़ डॉलर के फाइनेंशियल लेन-देन शामिल हैं।
कांग्रेस नेता ने इस मामले को कथित तौर पर एसेट्स छिपाने का मामला बताया और केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से जांच की मांग की।
हालांकि, रिनिकी भुइयां सरमा ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाए गए दस्तावेज जाली थे, जिनमें सरकारी रिकॉर्ड जैसे दिखने वाले मनगढ़ंत मुहरें और क्यूआर कोड लगाए गए थे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता