Recovered : झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद ?

Recovered : झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद ?
Recovered : झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद ?

खूंटी ।

झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने मानव तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से बरामद किया है। इनमें तीन लड़कियां दिल्ली से और एक जयपुर से मिली है। जयपुर से बरामद लड़की करीब 11 साल से लापता थी। पुलिस अब इस मामले में कथित तौर पर शामिल मानव तस्करों और प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से बरामद तीन लड़कियां करीब एक साल पहले अपने घरों से लापता हो गई थीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में कार्रवाई की और तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। जयपुर से जिस लड़की को बरामद किया गया है, वह करीब 11 साल से अपने परिवार से दूर थी। पुलिस ने जांच के दौरान उसका पता लगाया और उसे बरामद करने में सफलता हासिल की। लड़कियों को मानव तस्करों का गिरोह बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले गया था।

Recovered : झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद ?
Recovered : झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियों को दिल्ली और जयपुर से किया बरामद ?

वहां उन्हें प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से अलग-अलग घरों में घरेलू काम में लगाया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में उनके घरों से दूर ले जाया गया और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही।
खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि मानव तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, चारों लड़कियों को सुरक्षित खूंटी लाने की प्रक्रिया चल रही है। यहां उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की मदद से उन्हें उनके परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क और प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The gang's objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

The gang’s objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

मुंबई । अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद बयानबाजी तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *