Review meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा बैठक, कम आपूर्ति वाले जिलों में वितरण व्यवस्था को गति देने के निर्देश ?

Review meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा बैठक, कम आपूर्ति वाले जिलों में वितरण व्यवस्था को गति देने के निर्देश
Review meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा बैठक, कम आपूर्ति वाले जिलों में वितरण व्यवस्था को गति देने के निर्देश

जयपुर।

 मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालयों में दूध पाउडर के वितरण की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने योजना के तहत विद्यालयों में दूध वितरण की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की तथा आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली।

दूध पाउडर के डिस्पैच एवं वितरण में हो समयबद्धता— मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विद्यालयों तक दूध पाउडर के डिस्पैच एवं डिलीवरी के बीच किसी प्रकार का अनावश्यक अंतराल नहीं रहे। उन्होंने कहा कि दूध पाउडर का विद्यालयों तक समयबद्ध एवं नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि योजना का लाभ विद्यार्थियों को निर्बाध रूप से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को आपूर्ति श्रृंखला की निरंतर निगरानी करने तथा डिस्पैच के बाद विद्यालयों तक डिलीवरी में होने वाली देरी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

Review meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा बैठक, कम आपूर्ति वाले जिलों में वितरण व्यवस्था को गति देने के निर्देश
Review meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा बैठक, कम आपूर्ति वाले जिलों में वितरण व्यवस्था को गति देने के निर्देश

कम आपूर्ति वाले जिलों पर विशेष फोकस—
वी. श्रीनिवास ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में विद्यालयों को दूध पाउडर की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देते हुए आपूर्ति व्यवस्था को गति दी जाए। उन्होंने जिलेवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने और कम प्रगति वाले जिलों में आवश्यक समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग विकास सीताराम भाले तथा आरसीडीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Satya Nadella : AI तभी सार्थक है जब वह मानवता की मदद करे और इंसानों के नियंत्रण में रहे: सत्य नडेला ?

Satya Nadella : AI तभी सार्थक है जब वह मानवता की मदद करे और इंसानों के नियंत्रण में रहे: सत्य नडेला ?

नई दिल्ली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से विकास और उसके संभावित प्रभावों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *