Scorching heat : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त – विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने दी सतर्क रहने की सलाह

वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान कि अपील –
अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें बाहर जाते समय सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुंदेलखंड के बांदा में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल माह के रिकॉर्ड स्तर की बराबरी करता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं, जबकि तेज और गर्म हवाएं इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही हैं।
इस बीच, वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ खान ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें। बाहर जाते समय सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। चिकित्सकों ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और खीरा-ककड़ी जैसे शीतल खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी को देखते हुए
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं। आमजन से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की जा रही है, ताकि इस कठिन मौसम का सामना सुरक्षित तरीके से किया जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हरदोई, बाराबंकी, वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज सहित कई जिलों में हीट वेव का प्रभाव साफ देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक निचले क्षोभ मंडल में गर्म पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 27 अप्रैल तक लू का असर जारी रहने और कुछ स्थानों पर गर्म रातों की भी संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने के संकेत हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तब तक आमजन से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता