Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना ?

Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना

Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना
Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना

जनसहयोग से जुटाए गए अन्न प्रकल्प के तहत समाजसेवियों, व्यापारियों व स्वयंसेवकों ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी । बयाना – अपना घर सेवा समिति बयाना द्वारा बुधवार को जनसहयोग से संचालित अन्न प्रकल्प के अंतर्गत शिवगंज मंडी बयाना से 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम, भरतपुर में आवासरत प्रभुजनों की सेवा के लिए रवाना किए गए। सेवारथ वाहन को स्थानीय समाजसेवी एवं व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल तथा समिति के संरक्षक बनवारी लाल हरजाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है, वही सच्चे अर्थों में जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित सेवा ही ईश्वर सेवा है और मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना
Seva Samiti Bayana : अपना घर सेवा समिति बयाना ने 201 कट्टे गेहूं अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए किए रवाना

समिति के जनसहयोग आधारित अन्न प्रकल्प में शिवगंज मंडी बयाना की विभिन्न फर्मों, रीको स्टोन फर्मों, स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों, भामाशाहों, स्वयंसेवकों तथा सेवा साथी महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।
समिति के संरक्षक अनिल जैन ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आपके माध्यम से किसी जरूरतमंद की सेवा होती है तो स्वयं को सौभाग्यशाली समझना चाहिए, क्योंकि सेवा का अवसर मिलना भी ईश्वर की कृपा है।
इस अवसर पर पुरुष इकाई के विशिष्ट संरक्षक बनवारी लाल हरजाई, अध्यक्ष योगेश सर्राफ, वित्त सचिव सतीश अवस्थी, मनोज अग्रवाल, स्थानीय व्यवसायी सतीश, रिंकू कपूरान, अशोक, मोहित, गौरव नावली, कैलाश, सुनील बंसल, अमित बंसल, महिला इकाई सदस्य बबीता जैन सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी ढांचे पर बढ़ा संकट ?

Escalating crisis : यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, रिकॉर्ड तापमान से जनजीवन प्रभावित, बुनियादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *