Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले ?

Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले
Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, और ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं। वहीं, स्विफ्ट कार चालक का शव फंस गया था, जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है।

Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले
Several bodies were badly burnt : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। इस टक्कर के कारण गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Gyanendra Tyagi gave best wishes : हापुड़ में जिला अधिकारी कविता मीना का स्वागत, ज्ञानेन्द्र त्यागी ने दी शुभकामनाएं

Gyanendra Tyagi gave best wishes : हापुड़ में जिला अधिकारी कविता मीना का स्वागत, ज्ञानेन्द्र त्यागी ने दी शुभकामनाएं ?

Gyanendra Tyagi gave best wishes : हापुड़ में जिला अधिकारी कविता मीना का स्वागत, ज्ञानेन्द्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *