‘Simba is fine’ : अफवाहों पर पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सिम्बा ठीक है’ ?

‘Simba is fine’ : अफवाहों पर पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सिम्बा ठीक है’

'Simba is fine' : अफवाहों पर पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सिम्बा ठीक है' ?
‘Simba is fine’ : अफवाहों पर पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सिम्बा ठीक है’ ?
  • मुंबई:-  टेलीविजन एक्टर पराग त्यागी ने पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पराग ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बाद ‘सिम्बा’ की हालत ठीक नहीं है। पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई में जरूरतमंदों को खाना बांटते नजर आए। उनके साथ में पालतू कुत्ता सिम्बा भी नजर आया। वीडियो में पराग बुजुर्ग महिलाओं को खाने के पैकेट देते दिखे, इसके बाद बुजुर्ग ने उन्हें और सिम्बा को आशीर्वाद दिया। पराग ने पोस्ट में लिखा कि सिम्बा पूरी तरह स्वस्थ है और शेफाली के लिए बेटे की तरह अंतिम रस्में निभा रहा है। उन्होंने उन ‘हार्टलेस’ लोगों पर निशाना साधा, जो सिम्बा को लेकर अफवाहों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिम्बा की सेहत के बारे में झूठी खबरें फैलाकर लाइक्स और व्यूज बटोर रहे हैं।
  • पराग ने लिखा, “सिम्बा स्वस्थ है और अपनी मां के लिए सभी रस्में निभा रहा है। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो सिम्बा की चिंता कर रहे थे। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।” शेफाली के निधन के एक दिन बाद पराग को सिम्बा के साथ टहलते देखा गया था, जिसके लिए कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी। इस पर पारस छाबड़ा ने हाल ही में बताया कि शेफाली और पराग का सिम्बा के साथ गहरा रिश्ता था। वे उसे परिवार का सदस्य मानते थे। शेफाली के अचानक निधन से पराग और सिम्बा के जीवन में एक बड़ा भावनात्मक खालीपन आ गया है। पारस ने कहा, “शेफाली और पराग सिम्बा को बहुत प्यार करते थे। तीन लोग एक साथ रहते थे और अब एक अचानक चला गया। ऐसे में पराग की स्थिति समझी जा सकती है। सिम्बा अब बूढ़ा हो चुका है और उसे ठीक से दिखाई भी नहीं देता, इसलिए पराग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।” ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हो गया था।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *