Simbhavali Block : कांग्रेस ने सिंभावली ब्लॉक में की संगठन सृजन अभियान की बैठक ?

कांग्रेस ने सिंभावली ब्लॉक में की संगठन सृजन अभियान की बैठक.
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय, लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा हैं – राकेश त्यागी.
- हापुड़। कांग्रेस ने सिंभावली ब्लॉक में “संगठन सृजन अभियान” की एक बैठक की। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हैं कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ दिन प्रतिदिन देखने को मिल रहा हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में कड़ी पटखनी मिलने जा रही है। जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग बदलाव का मूड बना चुके हैं। जितने प्रचंड बहुमत से ये तानाशाह भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता ने आई थी, उतनी ही तेजी से ये सरकार अब जाने वाली हैं। बढ़ती महंगाई, बिजली की बढ़ती कीमतों, महिलाओं की असुरक्षा आदि ऐसे अनेकों कारण हैं। जिस पर अंकुश लगा पाने में ये सरकार लगातार विफल रही हैं। भ्रष्टाचार के मामले में तो भाजपा ने यूपी को देश का नंबर 1 प्रदेश बना ही दिया हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ही एकमात्र विकल हैं।

- बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव हर्षवर्धन अग्रवाल ने की। हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि अब वैश्य समाज भी इस नकारा भाजपा सरकार से तंग आ चुका हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए GST की इस जटिल प्रणाली ने तो व्यापारी की मुश्किलों को बेहद बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सिंभावली ब्लॉक में कांग्रेस का जन प्रतिनिधि ही चुनाव जीतकर लोगों को उनकी मुश्किलों से निजात दिला सकता हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, कपिल शर्मा, प्रेम ठेकेदार, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, बॉबी त्यागी, रामफल त्यागी, भरतलाल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, विक्की शर्मा, डॉक्टर राशिद, मास्टर मुजाहिद, वसीम, अजीम, पूर्व चेयरमैन तसुवर चौधरी, ठेकेदार मुस्तर, स्पर्श गोयल, सैफ अली, मयूर गर्ग आदि लोग मौजूद रहे.!
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं