Social security net : बीस साल की सेवा के बाद मिलेगा समाजिक सुरक्षा कवच ?

Social security net : बीस साल की सेवा के बाद मिलेगा समाजिक सुरक्षा कवच
Social security net : बीस साल की सेवा के बाद मिलेगा समाजिक सुरक्षा कवच

संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन से अब कटेगा EPF-ESI!

  • नगर आयुक्त ने दी सैद्धांतिक सहमति, लंबे समय से वंचित कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत की उम्मीद यह पहल संविदा सफाई कर्मचारियों के श्रम, सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी: विनोद इलाहाबादी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा, संजय साग़र सिंह। नगर निगम में वर्षों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बने संविदा सफाई कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है।
  • उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने सामाजिक सुरक्षा कवच के विषय में बताया कि करीब दो दशक से निरंतर सेवा दे रहे संविदा सफाई कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की सुविधाओं से वंचित रखे जाने का मुद्दा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। यह पहल यदि नियमानुसार शीघ्र लागू होती है तो वर्षों से सामाजिक सुरक्षा की प्रतीक्षा कर रहे संविदा सफाई कर्मचारियों के लिए यह केवल वेतन से होने वाली कटौती नहीं, बल्कि उनके श्रम, सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि अब मेहनत के साथ भविष्य भी सुरक्षित होगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य महोदय ने संविदा सफाई कर्मचारियों को इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है। संविदा सफाई कर्मचारियों को EPFO और ESIC का लाभ दिलाए जाने के लिए हाल ही में नगर आयुक्त महोदय के समक्ष पूरे मामले और कर्मचारियों की परिस्थितियों को विस्तार से रखा गया। नगर आयुक्त महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विचार-विमर्श के बाद नियमानुसार संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन से EPF और ESI की कटौती कराए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
    इस बैठक में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, सुंदर बाबू चंचल और हरीबाबू वाल्मीकि मौजूद रहे।
Social security net : बीस साल की सेवा के बाद मिलेगा समाजिक सुरक्षा कवच
Social security net : बीस साल की सेवा के बाद मिलेगा समाजिक सुरक्षा कवच

विनोद इलाहाबादी का कहना है कि

  • वर्षों तक नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद उन्हें भविष्य निधि और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे मूलभूत सामाजिक सुरक्षा लाभ नहीं मिल सके। मजदूरों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित इन व्यवस्थाओं का लाभ लंबे समय से संविदा सफाई कर्मचारियों तक नहीं पहुंच पाना गंभीर चिंता का विषय रहा है। कई कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रित परिवारों को भी किसी प्रकार की सहायता का लाभ न मिल पाने से यह पीड़ा और गहरी हुई है।
  • उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय से उन हजारों सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों में उम्मीद जगी है, जो वर्षों से शहर को स्वच्छ रखने के दायित्व का निर्वहन करते आ रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा की यह पहल न केवल कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार तैयार करेगी।
  • श्री इलाहबादी के कहा कि सफाईकर्मियों के सम्मान और अधिकार की दिशा में यह अहम एवं सराहनीय कदम हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर गतिमान रखने वाले सफाई कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मिलना उनके श्रम और योगदान के सम्मान से भी जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। EPF और ESI की सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सहारा, बीमारी के समय स्वास्थ्य सुरक्षा तथा परिवार के लिए कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा कवच का काम करेगी।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Service to Kanwariyas : दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वदेशी जागरण मंच ने की कांवरियों की सेवा ?

Service to Kanwariyas : दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वदेशी जागरण मंच ने की कांवरियों की सेवा ?

देवघर। नटराज की नगरी बाबाधाम में सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर आस्था का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *