
पुरी ।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पुरी के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने उन्हें अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मानस कुमार साहू ने एक खास सैंड एनिमेशन बनाया है, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन की तस्वीर, उनके बचपन की झलक और रूस की मशहूर इमारतों को दर्शाया गया है। भारतीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू द्वारा बनाई गई इस कलाकृति में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक डिटेल्ड तस्वीर के साथ “हैप्पी बर्थडे प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन” का संदेश लिखा गया है। रेत से बनाई गई पुतिन की तस्वीर और रूस की ऐतिहासिक इमारतों ने इस कलाकृति को और भी खास बना दिया है। अपनी इस कलाकृति को लेकर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने कहा, “राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मैंने आज पुरी में एक सैंड एनिमेशन बनाया है। इस एनिमेशन में हमने व्लादिमीर पुतिन की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ उनकी मौजूदा तस्वीर और रूस की कई मशहूर इमारतों को दिखाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “चूंकि भारत और रूस के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं, इसलिए हमने राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए इस सैंड आर्ट एनिमेशन का इस्तेमाल किया है। इस सैंड एनिमेशन को पूरा करने में हमें लगभग दो घंटे लगे।”
बता दें कि मानस कुमार साहू ओडिशा के पुरी के एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट और सैंड एनिमेटर हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, त्योहारों, खेल और ऐतिहासिक घटनाओं पर अपनी कला के जरिए संदेश देते हैं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर बनाया गया यह सैंड आर्ट भी उसी का हिस्सा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।