Statewide campaign : लखनऊ अग्निकांड: एक्शन मोड में योगी सरकार, अवैध कोचिंग सेंटरों पर चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद योगी सरकार ने प्रदेशभर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और वैधता को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध कोचिंग सेंटरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा पंजीकृत संस्थानों की भी अग्नि सुरक्षा, भवन और विद्युत व्यवस्थाओं का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ व्यापक जांच और सत्यापन अभियान छेड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जबकि पंजीकृत संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी विशेष ऑडिट कराया जाएगा।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकरण के बिना संचालित संस्थानों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संस्थानों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, पंजीकृत कोचिंग संस्थानों की भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच कराई जाएगी।
मंत्री ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का हित सर्वोपरि है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश में संचालित प्रत्येक कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद शैक्षिक माहौल तैयार किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित शिक्षण वातावरण भी उपलब्ध हो।
इस संबंध में विशेष सचिव उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों की पहचान कर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ पंजीकृत कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता