Stole together : दोस्ती में धोखा: 2.5 लाख में गिरवी रखी गाड़ी भाई संग मिलकर चुराई, गाड़ी में रखे 50 हजार भी ले उड़े ?

Stole together : दोस्ती में धोखा: 2.5 लाख में गिरवी रखी गाड़ी भाई संग मिलकर चुराई, गाड़ी में रखे 50 हजार भी ले उड़े
Stole together : दोस्ती में धोखा: 2.5 लाख में गिरवी रखी गाड़ी भाई संग मिलकर चुराई, गाड़ी में रखे 50 हजार भी ले उड़े

पीड़ित ने 112 और हापुड़ देहात थाने में लगाए चक्कर, रिपोर्ट दर्ज न होने पर SP से लगाई न्याय की गुहार
अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट जिला हापुड़)
हापुड़/गढ़।धौलाना जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से भरोसे को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला प्रहलाद नगर मंडी निवासी राहुल पुत्र विजयपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जान-पहचान के व्यक्ति ने पहले पारिवारिक जरूरत बताकर गाड़ी गिरवी रखकर 2.5 लाख रुपये उधार लिए और बाद में अपने भाई व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर वही गाड़ी घर के बाहर से चुरा ली। गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये नकद व अन्य सामान भी गायब है।
पीड़ित राहुल के अनुसार उसकी वरुण शर्मा निवासी हापुड़ से पुरानी जान-पहचान थी। दिनांक 6.4.2026 को वरुण शर्मा उसके पास आया और अपनी गाड़ी नंबर UP-13 CV-1570 को गिरवी रखने की बात कहकर 2,50,000 रुपये उधार मांगे। भरोसे में आकर राहुल ने रकम दे दी और तय हुआ कि 10.8.2026 तक पैसे लौटाकर वरुण अपनी गाड़ी वापस ले लेगा। इस दौरान राहुल गाड़ी का घरेलू प्रयोग कर रहा था।

Stole together : दोस्ती में धोखा: 2.5 लाख में गिरवी रखी गाड़ी भाई संग मिलकर चुराई, गाड़ी में रखे 50 हजार भी ले उड़े
Stole together : दोस्ती में धोखा: 2.5 लाख में गिरवी रखी गाड़ी भाई संग मिलकर चुराई, गाड़ी में रखे 50 हजार भी ले उड़े

आरोप है कि तय तारीख तक वरुण ने पैसे नहीं लौटाए। दिनांक 6.9.2026 को गाड़ी रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन सुबह गायब मिली। आसपास तलाश करने और CCTV कैमरे चेक करने पर पता चला कि वरुण का भाई तरुण शर्मा निवासी HPDA प्रीत विहार, हापुड़ अपने दो अज्ञात साथियों के साथ गाड़ी को चोरी करके ले गया है।
पीड़ित का कहना है कि उसने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई लेकिन केवल पूछताछ कर चली गई। इसके बाद वह थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
थाने से निराश होकर पीड़ित ने दिनांक 15.9.2026 को SP हापुड़ को प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष हापुड़ देहात को रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के आदेश देने की मांग की है।
पीड़ित ने इस मामले में साजिश व षडयंत्र का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Nutritional content : बिंदकी में रेडक्रास ने लगाया रक्तदान शिविर, 29 क्षय रोगियों को बांटी पोषण सामग्री

Nutritional content : बिंदकी में रेडक्रास ने लगाया रक्तदान शिविर, 29 क्षय रोगियों को बांटी पोषण सामग्री ?

बिंदकी। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शनानुसार 17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *