Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज स्वामी मधुसूदन महाराज ?

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज
Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) वृन्दावन।सेवाकुंज गली स्थित श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में चल रहे पंच दिवसीय दिव्य व भव्य झूलनोत्सव के अंतर्गत गौडीय सम्प्रदायाचार्य श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज का तिरोभाव महोत्सव संतों व विद्वानों की सन्निधि में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया।
महोत्सव का शुभारंभ श्रीपाद रूप गोस्वामी के चित्रपट का पूजन-अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् उनके द्वारा रचित पदों का गायन संगीत की मृदुल सवर लहरियों के मध्य किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर के सेवायत भक्ति वेदांत त्रिदंडी स्वामी मधुसूदन महाराज “विश्व बन्धु” ने कहा कि श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे।कलयुग पावनावतार चैतन्य महाप्रभु से प्रेरित होकर उन्होंने अपना मंत्री पद का त्याग कर अपना समूचा जीवन ब्रज में रह कर श्रीकृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया।

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज
Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज

चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत बाबा फूलडोल बिहारीदास महाराज एवं सन्त श्रीधाम किंकर महाराज ने कहा कि श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज ब्रज रस भक्ति के परम उपासक थे।उन्होंने अत्यंत साधनामय जीवन जीकर और असंख्य व्यक्तियों का कल्याण कर उन्हें कृष्ण भक्ति की ओर अग्रसर किया।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीपाद रूप गोस्वामी गौडीय सम्प्रदाय की बहुमूल्य निधि थे।उनके द्वारा रचित 17 ग्रंथ भक्ति सिद्धांतों से ओत-प्रोत हैं।जिनमें उज्ज्वलि नीलमणि,भक्ति रसामृत सिंधु,विदग्ध माधव नाटक, ललित माधव नाटक, हंसदूत व उद्धव संदेश आदि प्रमुख हैं।
भक्ति वेदांत दामोदर महाराज एवं स्वामी गोकुलानंद वन गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीपाद रूप गोस्वामी ने तमाम वैष्णवों को ब्रज की विशुद्ध प्रेमा भक्ति व रागानुगा भक्ति की ओर प्रेरित कर उन्हें सन्मार्ग पर चलना सिखाया।
तिरोभाव महोत्सव में विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य डॉ. रामविलास चतुर्वेदी, आचार्य गोपाल भैया महाराज,
सन्त रामदास महाराज (अयोध्या), आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा (आकाशवाणी-मथुरा), बालशुक पुंडरीक कृष्ण शास्त्री, आचार्य ध्रुव गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार भोलेश्वर उपमन्यु, पण्डित गोविन्द त्रिपाठी, तीर्थ महाराज एवं साधु महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन व धन्यवाद ज्ञापन भक्ति वेदांत मधुसूदन महाराज ने किया

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Media Hapur : सेवा में संपादक संवाददाता दैनिक समाचार पत्र प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हापुड़

Media Hapur : सेवा में संपादक संवाददाता दैनिक समाचार पत्र प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हापुड़ ?

​ 26 अगस्त 2026 ​जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *