Target : विपक्ष को भाजपा नेता का जवाब- ‘कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी’, ओवैसी पर भी निशाना ?

Target : विपक्ष को भाजपा नेता का जवाब- 'कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी', ओवैसी पर भी निशाना ?
Target : विपक्ष को भाजपा नेता का जवाब- ‘कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी’, ओवैसी पर भी निशाना ?

हैदराबाद ।

  • भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख एन. रामचंद्र राव ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। राव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए एन. रामचंद्र राव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा देना और सार्वजनिक व निजी संपत्ति की रक्षा करना सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश की है, इसलिए प्रशासन को कुछ कदम उठाने पड़े। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनके कार्यकाल में इमरजेंसी लगाई गई थी और लोगों को बिना किसी कारण के जेल में डाल दिया गया था। यहां तक कि छोटे छात्रों को भी डीआईआर (भारत रक्षा अधिनियम) और ‘मीसा’ (आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम) के तहत जेल में डाल दिया गया था। आज, जब प्रशासन सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए कदम उठा रहा है, तो ये लोग हंगामा कर रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों पर कांग्रेस पार्टी या आम आदमी पार्टी को विरोध करने का कोई हक नहीं है।”
Target : विपक्ष को भाजपा नेता का जवाब- 'कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी', ओवैसी पर भी निशाना ?
Target : विपक्ष को भाजपा नेता का जवाब- ‘कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी’, ओवैसी पर भी निशाना ?

रामचंद्र राव ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा।

  • राव ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की है। मुझे लगता है कि वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि मतदाता सूची से अल्पसंख्यकों के नाम हटाए जा रहे हैं। यह सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की कोशिश है। किसी भी अल्पसंख्यक मतदाता का नाम नहीं हटाया गया है।”
    उन्होंने कहा, “हर राजनीतिक दल का यह कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि हर भारतीय नागरिक मतदाता बने। असदुद्दीन ओवैसी, जिन्होंने खुद इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था, अब कांग्रेस पार्टी की तरह ही वोट-बैंक की राजनीति के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि मुसलमानों के वोट हटाए जा रहे हैं और इसी आधार पर वे रिव्यू पिटिशन दायर करने की कोशिश कर रहे हैं।”
  • राव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस प्रक्रिया (एसआईआर) पर कई स्पष्टीकरण दे चुका है। इस पर एक बहुत विस्तृत फैसला आया है, लेकिन फिर भी असदुद्दीन ओवैसी इन याचिकाओं को दायर करके केवल अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी एसआईआर को हटाने के मुद्दे को केवल इसलिए उठा रही है, ताकि अल्पसंख्यकों के बीच अपना वोट बैंक मजबूत कर सके।
News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

Faces of young girls : बक्सपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिले बच्चियों के चेहरे ?

फतेहपुर। नवरात्रि पर्व के चतुर्थ दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर 2026 को इंडियन रेडक्रास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *