Temporarily cancelled : सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द ?

Temporarily cancelled : सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द ?
Temporarily cancelled : सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द ?

नई द‍िल्‍ली ।

  • सऊदी अरब की सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए इंड‍िगो ने फ‍िलहाल के लिए अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में उड़ान की जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि इंडिगो की रियाद के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 31 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 27 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी। इंड‍िगो ने अपने यात्र‍ियों को एडवाइजरी जारी करते हुए बताया क‍ि सऊदी अरब की स्थिति की समीक्षा के बाद, इंडिगो की रियाद आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।
  • वहीं, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।
    इंडिगो ने कहा है कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा और भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
Temporarily cancelled : सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द ?
Temporarily cancelled : सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द ?

एयरलाइन ने खेद जताते हुए कहा क‍ि

  • जिन यात्रियों की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, उन्हें बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।
    सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स से लेकर विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस्लाम धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों के हज यात्री यहीं से होकर उमरा के लिए मक्का का रुख करते हैं। पिछले कुछ दिनों से हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
  • रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि प्रभावित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर फंसे हुए यात्रियों की जल्द वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *