No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं ?

No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में उद्योग भवन के पास बुधवार तड़के मजदूरों की एक बस्ती में भीषण आग लग गई, जहां सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना से जुड़े मजदूर रह रहे थे। आग तेजी से पूरी बस्ती में फैल गई, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आग बुझाने का अभियान चलाया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद कमर्शियल और छोटे एलपीजी सिलेंडरों में धमाकों की वजह से आग और भड़की तथा बस्ती में तेजी से फैल गई। शुरुआत में उद्योग भवन के पास लेबर झुग्गी इलाके में इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने की खबर मिली थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस ने घटना को ‘मेक-4’ कैटेगरी की आग में अपग्रेड किया और कई फायरफाइटिंग यूनिट्स तैनात कीं, जिनमें वॉटर टेंडर और फायर बाइक शामिल थीं। बाद में आग पर काबू पाने में मदद के लिए अतिरिक्त वॉटर बाउजर भी मंगवाए गए और मौके पर भेजे गए।

No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
No casualties : दिल्ली: उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडलीय अधिकारी संदीप दुग्गल ने बताया, “सुबह करीब 3:02 बजे कॉल मिली और हमारी पहली फायर यूनिट्स कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह करीब 3:24 बजे घटना को मेक-4 में अपग्रेड कर दिया गया।”
आग बुझाने और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए फायरफाइटर्स ने कई घंटों तक काम किया। अधिकारी मजदूर बस्ती को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं और घटना की असल वजह का पता लगा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे तकिया काले खान इलाके की वाल्मीकि बस्ती में झुग्गी-झोपड़ियों के एक समूह में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 30 झोपड़ियां और बड़ी मात्रा में प्लाईवुड, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान जलकर खाक हो गए थे।
आग बहुत तेज होने के बावजूद इमरजेंसी सर्विस और पुलिस कर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश ?

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *