The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र ?

The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

Ⓜ️बसपा चीफ मायावती ने लखनऊ में यूपी चुनाव 2027 को लेकर बैठक में नेताओं को सख्त संदेश दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, विपक्ष के प्रचार का जवाब देने और 2007 की तरह पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का आह्वान किया। बीएसपी चीफ मायावती ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया। मायावती ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि चुनाव की तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन को पूरी तरह सक्रिय व मजबूत बनाना होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट पेश की।

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें- मायावती बसपा सुप्रीमो ने निर्देश दिए कि पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाए, सभी वर्गों के बीच जनाधार बढ़ाया जाए तथा चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की हर राजनीतिक चाल और भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देना होगा।बसपा सुप्रीमो ने कहा कि वर्तमान समय में देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं।

पूंजीपतियों के हित में बनाई जा रहीं नीतियां- बीएसपी चीफ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों की नीतियां बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हित में बनाई जा रही हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों को संविधान के अनुरूप काम करते हुए जनता के कल्याण और बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। मायावती ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता से किए गए वादों को भूल जाते हैं। इससे आम लोगों में निराशा और ठगे जाने की भावना पैदा होती है।

The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
The Mantra for Victory : हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 के लिए मायावती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

‘हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है’ मिशन उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, जनकल्याण योजनाएं लागू करने और सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया था। पार्टी हमेशा “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति पर चली है। बसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से 2007 की तरह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है” मिशन को सफल बनाना होगा। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मौका देगी जिनकी छवि साफ हो और जिनका जनाधार मजबूत हो।

छलावा और बांटने वाली राजनीति से बचें- मायावती उन्होंने हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे सीख लेकर आगे की रणनीति तैयार करनी होगी। मायावती ने जनता से अपील की कि वे विरोधी दलों की “छलावा और बांटने वाली राजनीति” से बचें और 2007 की तरह फिर से बसपा पर भरोसा करें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Emotional appeals : ईद-उल-अजहा पर समाजसेवी मुसरफ ख़ान की शांति, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावुक अपील

Emotional appeals : ईद-उल-अजहा पर समाजसेवी मुसरफ ख़ान की शांति, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावुक अपील ?

Emotional appeals : ईद-उल-अजहा पर समाजसेवी मुसरफ ख़ान की शांति, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *