The role is significant. : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण ?

The role is significant : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण
The role is significant : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 18/11/2026 जैसा कि आप विदित हैं कि आगामी जनगणना-2027 के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान करने हेतु ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जनगणना कार्य को सुगम, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आपसे अपेक्षा की जाती है कि अपनी ग्राम पंचायत में निम्नलिखित बिंदुओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जनगणना संवाद का आयोजन ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली प्रत्येक ग्राम सभा, खुली बैठक एवं अन्य ग्राम स्तरीय आयोजनों में अनिवार्य रूप से ‘जनगणना संवाद’ आयोजित किया जाए तथा ग्रामीणों को स्व-गणना के महत्व एवं लाभों से अवगत कराया जाए। ग्राम प्रधानों द्वारा नेतृत्व एवं अपील- ग्राम प्रधान प्रत्येक बैठक का नेतृत्व करते हुए ग्रामवासियों एवं किसानों से अपील करें कि वे जनसंख्या गणना (PE) के दौरान प्रगणकों (Enumerators) की सहायता हेतु पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना (SE) पूर्ण कर लें।

The role is significant : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण
The role is significant : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की सफलता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण

पंजीकरण प्रक्रिया का प्रदर्शन एवं सहायता डेस्क- ग्राम पंचायत सचिव अपने संबंधित ग्रामों में ग्रामीणों को चरण-दर-चरण (Step-by-Step) स्व-गणना पंजीकरण प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन (Demo) दिखाएं। साथ ही पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, राशन की दुकानों तथा ग्राम सभा की बैठकों में ‘स्व-गणना सहायता डेस्क’ स्थापित कर ग्रामीणों का पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रियता ग्राम स्तर पर कार्यरत स्वयं सहायता समूहों (SHG), आशा कार्यकत्रियों, आंगनवाड़ी एवं अन्य अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को सक्रिय (Mobilize) किया जाए, ताकि वे अपने सामुदायिक संपर्कों के माध्यम से घर-घर जाकर स्व-गणना संबंधी संदेश साझा करें।

स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखने हेतु जागरूकता स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त होने वाली स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखने के लिए परिवारों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाए। उन्हें स्पष्ट किया जाए कि जनसंख्या गणना के समय संबंधित प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि प्रस्तुत विवरण का त्वरित सत्यापन हो सके। प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्व-गणना से संबंधित बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए जाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्रिय नेतृत्व, आपसी समन्वय और जनभागीदारी से ग्राम पंचायत-स्व-गणना अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन

Vehicle : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के पुनः निर्देश, पूर्व के निर्देशों का असोथर थाना क्षेत्र में नही हुआ असर, बेखौफ दौड़ रहे मौरम लदे ओवरलोड वाहन ?

फतेहपुर, 18 नवंबर। जनपद में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *