Two accomplices on the run : मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार ?

Two accomplices on the run : मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार ?
Two accomplices on the run : मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार ?

मैनपुरी।

  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वाहन लूट के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसके दो साथी छोटू और ध्रुव मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर रोड पर हुई। गिरफ्तार आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपियों ने औरैया जिले से एक चार पहिया वाहन किराये पर बुक किया था। इसके बाद रास्ते में चालक को पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकने के लिए कहा।
  • जैसे ही चालक ने वाहन रोका, आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर वाहन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना 26-27 अक्टूबर की रात कुरावली थाना क्षेत्र में हुई थी। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की थीं। क्षेत्राधिकारी कुरावली, थाना प्रभारी और स्वाट एवं सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में कुल पांच टीमों को लगाया गया था। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
Two accomplices on the run : मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार ?
Two accomplices on the run : मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार ?

लगातार जांच और तलाश के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

  • इसी आधार पर पुलिस टीम ने घिरोर रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अभिमन्यु के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी छोटू और ध्रुव फरार होने में सफल रहे।
    पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटी गई कार और असलहा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दर्ज अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    इस संबंध में एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी ने बताया कि वाहन लूट की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Demand for intervention : कर्जत-भीमाशंकर क्षेत्र में 32 हजार पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव, पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी से हस्तक्षेप की मांग

Demand for intervention : कर्जत-भीमाशंकर क्षेत्र में 32 हजार पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव, पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी से हस्तक्षेप की मांग ?

मुंबई/रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत-भीमाशंकर क्षेत्र में प्रस्तावित 3,000 मेगावाट क्षमता वाली जलविद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *