UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार ?

UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार ?
UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार ?

वाराणसी
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ ने वाराणसी से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत इंटरनैशनल मार्केट में तकरीबन ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।

यूपी एसटीएफ ने खुफिया सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आईजी अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि डेप्युटी एसपी राकेश मिश्र की अगुवाई में तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। आरोपियों के पास से एक ट्रक और स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है।

UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार ?
UP : यूपी STF की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ कीमत की गांजे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार ?

सभी आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तम से गांजे की अवैध तस्करी कर रहे थे। गांजे की खेप ट्रक में छिपाकर लाई जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी साथ में चल रही थी। एसटीएफ ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ अभियान चलाते हुए वाराणसी में जाल बिछा दिया। आरोपियों ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए पैसे मिले थे। अवैध पदार्थ को यूपी में सप्लाई के लिए मंगाया गया था।

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *